*मिशन शक्ति आपराधिक व्यक्तियों को कतई बर्दास्त नही किया जायेगा :आयुषी सिंह*
*कोई मन चला परेशान या छेड़छाड़ करता है तो मिशन शक्ति का ले सहारा आयुषी सिंह
रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24
जसवंतनगर/इटावा: विकासखंड क्षेत्र जसवंतनगर के सराय भूपत कटेखेड़ा में जसवंतनगर सीओ आयुषी सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं और ग्रामीण छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी.
इस दौरान सीओ आयुषी सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी अपराधिक प्रवर्ती वाले लोगों को पुलिस प्रशासन कतई बर्दास्त नही करेगा उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री मान्यनीय योगी आदित्यनाथ एवं इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के आदेशानुसार मिशन शक्ति के तहत हर गांव गली स्कूलों में स्वास्थ्य, सुरक्षा जागरूकता के द्वारा जानकारी दी जा रही है.
एसआई निर्मला कुमारी ने अपने नाटकीय अंदाज में महिलाओं एवं छात्राओं को वीमेन पॉवर लाइन 1090 के वारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कोई भी मनचला महिलाओं एवं लड़कियों को परेशान करता है तो तुरंत 1090,102,1076 एवं साइवर अपराध हेल्पलाइन 1930 आदि हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी. सराय भूपत महिलाओं एवं लड़कियों ने मिशन शक्ति ज़िंदाबाद सी ओ आयुषी सिंह ज़िंदाबाद के नारे भी लगाए.
इस दौरान सराय भूपत प्रधान वीना यादव, सौरभ यादव ने सी ओ आयुषी सिंह को शॉल और इंस्पेक्टर संजय सिंह एस आई निर्मला कुमारी, एस आई उमेश पटेल को माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।
इस दौरान पत्रकार मोहम्मद आमीन ने गाँव में इतनी अच्छी एवं महत्वपूर्ण जानकरी के लिए सभी का तहेदिल से धन्यवाद किया.
इस अवसर पर कांस्टेवल आलोक वर्मा, महिला कांशटेवल पूजा मान, नेहा कुमारी, विनीता शिवहरे आदि जसवंतनगर पुलिस वल मौजूद रहा.



