आत्मनिर्भर भारत एवं जीएसटी सुधार कार्यशाला आयोजित।
पत्रकार स्वतंत्र नामदेव
कांकेर जिला ब्यूरो
कापसी मंडल के शक्ति केंद्र देवपुर के विवेकानंदनगर गांव में आज आत्मनिर्भर भारत और जीएसटी सुधार विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजय बाछाड़ ने की। कार्यशाला में जीएसटी सुधार पर मुख्य वक्ता के रूप में अंतागढ़ विधानसभा के विधायक विक्रम उसेंडी ने अपने विचार रखे। वहीं, आत्मनिर्भर भारत विषय पर मुख्य वक्ता दिनेश आँचला रहे।
इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें जिला पंचायत सदस्य दीपांकर राय, मोनिका साहा, दीपांकर दत्ता, शंकर सरकार, तुषार सरदार, अमर ब्रम्हचारी, स्वरूप चक्रवर्ती, गौतम पॉल, शिवानंद मंडल, उत्तम मंडल, और शुकरंजन पॉल शामिल थे।
