Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

जसवंतनगर/इटावा: दादा शिवकुमार सरस्वती शिशु मंदिर में रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 Etawah News: दादा शिवकुमार सरस्वती शिशु मंदिर में रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार 

जसवंतनगर/इटावा: दादा शिवकुमार सरस्वती शिशु मंदिर में रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं ने प्रधानाचार्य अमित यादव की कलाई पर राखी बांधकर की। इस दृश्य को देखकर प्रधानाचार्य के चेहरे पर मुस्कान छा गई।    


  प्रधानाचार्य ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उन्हें अपने छात्रों पर गर्व है और वे उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव कामना करते रहेंगे। इस दौरान छात्रों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और राखी बांधकर पर्व की खुशियों में शामिल हुए। विद्यालय परिसर में सभी बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर स्नेह का इजहार किया, वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा, सुख और समृद्धि का वचन दिया। 


रक्षाबंधन का यह उत्सव न केवल भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने वाला रहा, बल्कि शिक्षकों और छात्रों के बीच आपसी स्नेह और विश्वास को भी और गहरा कर गया। 

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe