Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

उन्नाव: दुखद: ट्रेन से उतरते समय फिसलने से मुख्य आरक्षी का पैर कटकर अलग हुआ

 *दुखद: ट्रेन से उतरते समय फिसलने से मुख्य आरक्षी का पैर कटकर अलग हुआ*

ब्यूरो रिपोर्ट 

 

 उन्नाव। उन्नाव पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी राम सुमिरन सरोज आज सुबह एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। वे मरुधर एक्सप्रेस से लखनऊ से कानपुर जा रहे थे, सोनिक रेलवे स्टेशन को उन्नाव समझकर उतरने की कोशिश में उनका पैर फिसल गया और वे ट्रेन के नीचे जा गिरे। ट्रेन से गिरने के दौरान उनका दाहिना पैर घुटने के ऊपर से कटकर अलग हो गया। हादसा होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद यात्रियों ने तुरंत रेलवे अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। घायल मुख्य आरक्षी को एम्बुलेंस से तत्काल जिला अस्पताल उन्नाव लाया गया, गंभीर हालत के चलते उन्हे कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस लाइन से दो आरक्षी उनकी सहायता के लिए साथ भेजे गए हैं। घटना के संबंध में परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe