Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

उदयपुर: बड़गांव थाना क्षेत्र के जिंडोली गांव में गुरुवार रात्रि करीब 10 बजे एक दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आकर जिंदा जल गईं सास-बहू

 ब्युरो रिपोर्ट

भारत शर्मा 

@ उदयपुर 

बड़गांव थाना क्षेत्र के जिंडोली गांव में गुरुवार रात्रि करीब 10 बजे एक दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आकर जिंदा जल गईं सास-बहू


उदयपुर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है, बड़गांव थाना क्षेत्र के जिंडोली गांव में गुरुवार रात्रि करीब 10 बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें सास-बहू आग की चपेट में आकर जिंदा जल गईं। इस भयावह घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया।जानकारी के अनुसार, आग लगने की यह घटना अचानक हुई, जब दोनों महिलाएं घर पर ही मौजूद थीं। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते दोनों महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय मांगी बाई पत्नी गोपीलाल और 65 वर्षीय पप्पा बाई पत्नी कना के रूप में हुई है, दोनों निवासी जिंडोली गांव की थीं। सूचना मिलते ही राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर एवं अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। दोनों शवों को बाहर निकाल कर बड़ागांव पुलिस थाना के सुपुर्द किया गया।रेस्क्यू टीम में वाहन चालक पुष्करलाल डांगी, फायरमैन कैलाश मेनारिया, मनोज जी.सी.,भवानी शंकर वाल्मीकि, नरेश चौधरी, शुभम मेनारिया और प्रकाश राठौड़ सहित अन्य सदस्य मौके पर मौजूद रहे।घटना के कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।इस हृदय विदारक हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe