Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

जौनपुर: बसहराकला में आयोजित पीडीए चौपाल में पहुंचीं सपा नेत्री संगीता यादव, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

 बसहराकला में आयोजित पीडीए चौपाल में पहुंचीं सपा नेत्री संगीता यादव, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं


हुबलाल यादव ( जौनपुर )

समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री संगीता यादव बुधवार को जौनपुर जिले के बदलापुर विधान सभा क्षेत्र के बसहराकला गांव में आयोजित पीडीए चौपाल कार्यक्रम में पहुँचीं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

ग्रामीणों ने उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, वृद्धावस्था पेंशन, टूटी सड़कें, बिजली आपूर्ति और आवास योजनाओं से जुड़ी समस्याएं बताईं। संगीता यादव ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लिया और आश्वासन दिया कि इन समस्याओं को संबंधित अधिकारियों और शासन-प्रशासन तक पहुँचाया जाएगा।

पूर्व मंत्री संगीता यादव ने भाजपा सरकार को दलित मजदूर किसान छात्र युवा नौजवान विरोधी सरकार बताते हुए उन पर जमकर निशाना साधा और आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की अपील की |

 उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से आम जनता की आवाज़ उठाती रही है। हम ग्रामीणों की समस्याओं को हर मंच पर उठाएंगे और उसका समाधान करवाएंगे।

कार्यक्रम में स्थानीय समाजवादी नेता,महेन्द्र यादव कन्हैयालाल यादव भानुप्रताप यादव उमाशंकर यादव बबलू सियाराम एचएल यादव आदि कई कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe