Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

लखनऊ: डिप्टी सीएम ने एनएचएम के कार्यों की दी जानकारी, कहा- हर वर्ग के लिए कार्य कर रही सरकार, स्वास्थ्य के क्षेत्र में जल्द बनेंगे नंबर वनः ब्रजेश पाठक

 ब्यूरो रिपोर्ट: 

*स्वास्थ्य के क्षेत्र में जल्द बनेंगे नंबर वनः ब्रजेश पाठक* 


*डिप्टी सीएम ने एनएचएम के कार्यों की दी जानकारी, कहा- हर वर्ग के लिए कार्य कर रही सरकार*


*प्रदेश की स्वास्थ्य इकाइयों को बनाया हाईटेक, चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ की हुई तैनाती* 


लखनऊ। 30 जून 

स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश लगातार तरक्की कर रहा है। वर्ष 2017 से पहले स्वास्थ्य सेवाओं की क्या स्थिति थी, यह किसी से छिपा नहीं है। आज हम मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहे है। उत्तर प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। बहुत जल्द प्रदेश स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश में नंबर वन बनेगा। यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का। सोमवार को उन्होंने वर्ष 2024-25 (मार्च 2025 तक) की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ की भी तैनाती हुई। 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि प्रदेश के ग्रामीण तथा शहरी इलाकों में स्थित 6022 प्रसव केंद्रों में से 424 स्वास्थ्य इकाइयों पर सिजेरियन प्रसव कराने की सुविधा प्रदान करते हुए एफआरयू (प्रथम रेफरल यूनिट) के रूप में क्रियाशील किया गया है। जननी सुरक्षा योजना के तहत 24.43 लाख प्रसव कराए गए। जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत 60.63 महिलाओं के निःशुल्क औषधि, 18.94 लाख को निःशुल्क भोजन तथा 47.82 लाख महिलाओं की निःशुल्क जांच कराई गई। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत 2050 स्वास्थ्य इकाइों पर 52 हजार से अधिक स्वास्थ्य कैम्प आयोजित किए गए, जिनमें 3.96 जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया गया। 

सिक न्यू बोर्न केयर इकाई के माध्यम से नवजात शिशु मृत्यु दर में कमी लाने हेतु वर्तमान में प्रदेश के 75 जिलों में 115 इकाइयां संचालित हैं। इस दौरान 1.36 लाख नवजात शिशुओं को एसएनसीयू में भर्ती कर इलाज किया गया। वर्तमान में प्रदेश के 75 जनपदों में 84 पोषण पनर्वास केंद्र इकाइयां संचालित हैं। इन इकाइयों में गंभीर रूप से कुषोषण से ग्रसित बच्चों को भर्ती कर इलाज मुहैया कराया जाता है। नियमित टीकाकरण अभियान के तहत लक्षित 57.52 लाभार्थियों के सापेक्ष 58.59 बच्चों को पुर्ण प्रतिरक्षित किया गया है। परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत 45.80 लाभार्थियों को सेवा प्रदान की गई है। 


*4.26 करोड़ लोगों ने उठाया टेलीमेडिसिन का लाभ*

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि ई संजीवनी टेलीमेडिसिन (एन्ड्रॉयड वेस्ट एप्लीकेशन) के माध्यम से 4.26 करोड़ लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया। प्रदेश के 74 जनपदों के 75 चिकित्सालयों में (प्रयागराज में दो) निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सेवा प्रारम्भ किए जाने से मार्च 2025 तक 30 हजार से अधिक लाभार्थियों हेतु 28.53 सत्र डायलिसिस सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं। प्रदेश के 71 जनपदों के 76 चिकित्सालयों में निःशुल्क सीटी स्कैन की सुविधा मिल रहा है। अब तक 32.44 लाख लाभार्थियों हेतु 34.65 लाख सीटी स्कैन किए जा चुके हैं। प्रदेश में टेलीरेडियोलॉजी सेवाएं वर्तमान में 227 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर संचालित की जा रही हैं। 


*आमजन के लिए सुलभ हुईं सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं*

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि 102 एम्बुलेंस सेवा के तहत 2270 एम्बुलेंस के माध्यम से 1.65 लाभार्थियों एवं 108 एम्बुलेंस सेवा के तहत 2200 एम्बुलेंस के माध्यम से 61.35 लाख लाभार्थियों को परिवहन की सुविधा प्राप्त हो चुकी है। चिकित्सालयों की सुरक्षा हेतु 2506 सिक्योरिटी गार्डों की तैनाती की गई है। राष्ट्रीय मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता एवं दृष्टिदोष नियंत्रण कार्यक्रम, ब्लॉक पब्लिक हेत्थ यूनिट सहित केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ आमजन को मिल रहा है। सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं आमजन के लिए सुलभ हुई हैं।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe