Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

चित्रकूट: पहली बारिश में ढह गया विकास का दावा: उद्घाटन से पहले ही धंसा 10 करोड़ का पुल

 पहली बारिश में ढह गया विकास का दावा: उद्घाटन से पहले ही धंसा 10 करोड़ का पुल


ब्यूरो रिपोर्ट - पंकज तिवारी, TTN24 न्यूज़

चित्रकूट - जिले में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मानिकपुर क्षेत्र के भौरी-बघवारा मार्ग पर वाल्मीकि नदी पर बने करोड़ों के पुल का एप्रोच पहली ही बारिश में धंस गया। हैरानी की बात यह है कि इस पुल का अब तक उद्घाटन भी नहीं हुआ था।


करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह पुल क्षेत्रीय संपर्क और ग्रामीण आवागमन के लिए बेहद महत्वपूर्ण था। लेकिन मानसून की पहली बारिश ने ही इसकी पोल खोल दी। पुल के पास एप्रोच रोड धंसने से अब यह मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है, जिसकी वजह से यह हालत हुई है। लोगों ने संबंधित निर्माण एजेंसी और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।


बिना उद्घाटन के ही पुल की यह दुर्दशा कहीं न कहीं विकास योजनाओं की निगरानी और गुणवत्ता जांच की बड़ी चूक को उजागर करती है। यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो ऐसे 'कागजी पुल' कभी भी जनजीवन के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe