Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

धनबाद: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तृप्ति सिंह का धनबाद में भव्य स्वागत

 *अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तृप्ति सिंह का धनबाद में भव्य स्वागत*

ब्यूरो रिपोर्ट 

धनबाद,

( झारखंड):

 अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  तृप्ति सिंह  का  झारखंड प्रदेश के धनबाद जिले में प्रदेश अध्यक्ष पंकज यादव के आवास पर भव्य स्वागत किया गया। यह अवसर संस्था के लिए गौरवपूर्ण रहा, जिसमें विभिन्न जिलों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


सभी गणमान्य अतिथियों ने श्रीमती तृप्ति सिंह  का स्वागत फूलों के गुलदस्तों और भव्य बुके से किया।

इस सम्मान समारोह में झारखंड प्रदेश सचिव अमित कुमार, धनबाद महिला जिला अध्यक्ष रौशनी पांडे, धनबाद जिला महासचिव जयराम बाउरि, रामदास गोप , राजीव कुमार,  रिजवाना परवीन,उमेश ठाकुर, मधुमिता मिस्त्री, गुरिया कुमारी, पिंकी देवी सहित कई अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान तृप्ति सिंह  ने संस्था के कार्यों, उद्देश्यों और जनहित में भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार संस्था आम जनता के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किस दिशा में हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना है।


 उन्होंने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, और मानवाधिकारों की रक्षा के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया और उपस्थित पदाधिकारियों को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान की।


संस्था के माध्यम से आम जनता के हित और उन्नति के लिए किए जा रहे प्रयासों को लेकर श्रीमती तृप्ति सिंह जी का प्रेरणादायक संबोधन सभी के लिए मार्गदर्शक सिद्ध हुआ।


यह आयोजन न केवल संगठन की एकता और समर्पण को दर्शाता है, बल्कि यह साबित करता है कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन देशभर में सामाजिक बदलाव की दिशा में मजबूत क़दम बढ़ा रहा है।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe