Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

जौनपुर: काशी एक्सप्रेस ट्रेन मे बंम की अफवाह, बम निरोधक दस्ते से हुई जांच, ढाई घंटे तक हलकान रही पुलिस

 काशी एक्सप्रेस ट्रेन मे बंम की अफवाह, बम निरोधक दस्ते से हुई जांच, ढाई घंटे तक हलकान रही पुलिस


*जौनपुर से संवाददाता.. हुबलाल यादव*

गोरखपुर से कुर्ला जाने वाली 15018 काशी एक्सप्रेस ट्रेन मे बम की सूचना पर जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को सोमवार को ढाई घंटे तक रोक कर सघन चेकिंग की गयी। सूचना पर आनन फानन में मौके पर पहुंची मीरगंज पुलिस आरपीएफ, जीआरपी ने एक एक वस्तु बैग की तलाश किया।

बंम निरोधक दस्ता को प्रयागराज व जौनपुर से बुलाया गया ट्रेन ढाई घंटे से अधिक जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर खडी रही।

किसी ने रेलवे कन्ट्रोल को सूचना दिया कि 15018 गोरखपुर से कुर्ला लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली स्लीपर बोगी के एस-1से एस-4 किसी बोगी में बंम रखा गया है। कन्ट्रोल ने तत्काल इसकी सूचना जीआरपी और जंघई स्टेशन अधीक्षक को दिया। सूचना मिलते जैसे ही ट्रेन जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर तीन बजकर दो मिनट पर पहुची। आरपीएफ इन्सपेकटर आलोक तिवारी एसआई नागेन्द्र सिंह जीआरपी प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा तथा थानाध्यक्ष मीरगंज विनोद अंचल एसआई निखिलेश तिवारी, एस आई मुन्नी लाल मौके पर पहुँच गये और ट्रेन की सभी बोगियों को कई बार चेकिंग किया।कोई संदिग्ध वस्तु न मिलने पर संतोष व्यक्त किया गया। बंम निरोधक दस्ता प्रयागराज की चेकिंग के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह का कहना है की बंम की सूचना पर काशी एक्सप्रेस ट्रेन को जंघई रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कराई गयी। फिलहाल कुछ नहीं मिला है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe