Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

ठाकुरगंगटी: नगर निकाय अन्तर्गत जलश्रोतों के अतिक्रमण से संबंधित टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

 नगर निकाय अन्तर्गत जलश्रोतों के अतिक्रमण से संबंधित टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।*



ठाकुरगंगटी झारखंड

राजकुमार किशोर

 दिनांक 09-06-2025 को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती अंजली यादव की अध्यक्षता में गोड्डा एवं महागामा नगर निकाय अन्तर्गत जलश्रोतों के अतिक्रमण से संबंधित टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई।

बैठक में उपायुक्त के द्वारा एजेंडावार सभी बिंदुओं की समीक्षा की गई एवं कार्यपालक पदाधिकारी गोड्डा एवं महागामा को निदेशित किया गया कि शहरी क्षेत्र में अवस्थित वैसे जलस्त्रोत जिसका अतिक्रमण कर लिया गया है, उसे नक्शे के आधार पर सर्वे कर चिन्हित करते हुए अविलम्ब अतिक्रमण मुक्त एवं प्रदूषण मुक्त करना सुनिश्चित किया जाय। साथ हीं अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर नोटिस निर्गत करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा एवं महागामा एवं कार्यपालक पदाधिकारी गोड्डा एवं महागामा को संयुक्त रूप से शहरी क्षेत्र में अवस्थित सभी जलस्त्रोतों का भौतिक निरीक्षण करते हुए अतिक्रमण मुक्त करने तथा शहरी क्षेत्र में अवस्थित तालाबों का सौन्दर्गीकरण करने हेतु कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया। उक्त बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा श्री बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा आलोक वरण केसरी, नगर प्रशासक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe