Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

जालौन: जालौन नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में दो वर्ष पूर्ण होने पर जानकारी देते सदर विधायक

 जालौन से बड़ी खबर 

*जिला संवाददाता श्याम करण*

हेडलाइन* जालौन नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में दो वर्ष पूर्ण होने पर जानकारी देते सदर विधायक। 


   जालौन महिलाओं को किया जा रहा सम्मानित। 

जालौन। महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए अनेक कार्य किए। काशी विश्वनाथ में शिवलिंग को स्थापित किया। उनकी 300वीं जयंती सभी अपने अपने घरों में मनाएं। यह बात स्थानीय मिलन गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कही। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में दो वर्ष पूरे होेन पर नगर में कराए गए विकास कार्यो को गिनाया गया। साथ ही महिलाओं को सम्मानित किया गया। 

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म महाराष्ट्र में मराठा हिंदू परिवार में हुआ था। इतिहास में उन्हें वह स्थान नहीं दिया गया जिसकी वह हकदार थीं। उन्होंने सनातन धर्म की रक्षा के लिए कई कार्य किए। उन्होंने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भारत-भर के प्रसिद्ध तीर्थों और स्थानों में मंदिर बनवाए, घाट बंधवाए, कुओं और बावड़ियों का निर्माण कराया। काशी विश्वनाथ में शिवलिंग को स्थापित किया। मंदिरों में शास्त्रों के मनन-चिंतन और प्रवचन के लिए विद्वानों की नियुक्ति की। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर का जीर्णोंद्धार महारानी अहिल्याबाई होलकर ने ही करवाया। महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाया और महिला सशक्तिकरण के लिए जीवन पर्यंत प्रयत्न किया। नगर पालिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिला सफाई कर्मचारी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों समेत 200 से अधिक महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। अंत में एक बैठक में नगर पालिकाध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल ने अध्यक्ष के रूप में दो वर्ष पूर्ण होने पर नगर में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, नितिन मित्तल, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत, अन्नू शर्मा, राजीव मोहन मिश्रा, यश पटेल, गौरव गुर्जर, मलखान दोहरे, कुंवरसिंह यादव आदि मौजूद रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe