Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

हरदोई: नवागंतुक जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण कियान

 नवागंतुक जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण कियान

चन्दगीराम मिश्रा 

हरदोई 

नवागंतुक जिलाधिकारी अनुनय झा ने आज हरदोई कोषागार पहुँचकर जिलाधिकारी हरदोई का कार्यभार ग्रहण किया। नवागंतुक जिलाधिकारी को वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ अनुराग द्विवेदी ने कार्यभार ग्रहण कराया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न विषयों पर अधिकारियों के साथ बात भी की। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से संवाद किया। उन्होंने अपने बारे में बताया तथा पत्रकारों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने का कार्य किया जायेगा।

 मीडिया के बन्धुओं का भी सकारात्मक सहयोग लिया जायेगा। उन्होंने लोक कल्याण के लिए मीडिया से सहयोग की अपेक्षा की। जिलाधिकारी ने निकट भविष्य में बाढ़ से निपटने को अपनी प्राथमिकता बताया। अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बिजली की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जायेगा। पत्रकार बन्धुओं ने बेबाकी से जिलाधिकारी के समक्ष अपने प्रश्न रखे जिनका जिलाधिकारी ने जवाब दिया। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe