Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

इटावा: 19 अप्रैल को स्कूलों तथा कॉलेजों में मनाया जाएगा आर्यभट्ट उपग्रह स्वर्ण जयंती समारोह

 19अप्रैल को स्कूलों तथा कॉलेजों में मनाया जाएगा आर्यभट्ट उपग्रह स्वर्ण जयंती समारोह


रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार 


इटावा: भारत सरकार के द्वारा विज्ञान एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 19 अप्रैल 2025 को सभी शिक्षण संस्थानों में भारत के प्रथम उपग्रह आर्यभट्ट के प्रक्षेपण के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों और आम जनमानस के बीच मनाया जाएगा।

 विज्ञान संचारक प्रदीप कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्रदान करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के द्वारा 19 अप्रैल 1975 को पूर्ण रूपेण भारत में निर्मित प्रथम उपग्रह आर्यभट्ट का प्रक्षेपण किया गया था। इस उपग्रह के द्वारा वर्तमान के उपग्रह इनसेट तथा जीसेट की नींव रखी गई थी। संपूर्ण विश्व को शून्य की जानकारी देने वाले खगोलशास्त्री तथा गणितज्ञ आर्यभट्ट के नाम पर प्रथम उपग्रह का नामकरण किया गया था


   विद्यार्थियों के बीच अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में रुचि बढ़ाने के लिए सन 1976 से लेकर1997 तक ₹2 के नोट के पिछले हिस्से पर आर्यभट्ट उपग्रह की छवि छापी गई थी


जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने सभी शिक्षण संस्थानों के संस्था प्रमुखों को आर्यभट्ट उपग्रह स्वर्ण जयंती कार्यक्रम मनाने के लिए निर्देशित किया है

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe