Type Here to Get Search Results !
BREAKING

जसवंतनगर/इटावा: जसवंतनगर में राष्ट्र सेविका समिति ने नववर्ष समारोह धूम धाम से मनाया

 जसवंतनगर में राष्ट्र सेविका समिति ने नववर्ष समारोह धूम धाम से मनाया


संवाददाता: एम. एस. वर्मा, मनोज कुमार 

 

जसवंतनगर/इटावा: राष्ट्र सेविका समिति जसवंत नगर इकाई द्वारा हिन्दू नववर्ष का कार्यक्रम कोठी कैस्त में अध्यापिका दुर्गेश नंदिनी के आवास पर उत्साह के साथ मनाया गया।

जिसमें इटावा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मुख्य वक्ता शारदा पांडे ने नववर्ष मनाने के कारणों पर एक्स बौद्धिक दिया। उन्होंने संबत 2082 के प्रारंभ होने पर सभी बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को जिला कार्यवाहिका ममता शर्मा ने संबोधित करते हुए समिति के कार्य को और बढ़ाने, समिति की शाखा शुरू करने का सभी बहनों का आह्वान किया।


कार्यक्रम के दौरान नगर कार्यवाहिका भारती पाठक, प्रमुख दुर्गेश नंदिनी, क्षमा तिवारी, मोहिनी दुबे, प्रीती गुप्ता, संध्या गुप्ता आदि उपस्थित आधा सैकड़ा महिलाएं शामिल हुई।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe