Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

पुरी:पटनायक सरकार के संरक्षण में गुम हो गई भगवान जगन्नाथ पुरी के खजाने की चाबीः योगी

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गुरुवार को ओड़िशा में की चुनावी रैली* 

*पुरी लोकसभा सीट से भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को कमल के फूल पर वोट देने की अपील की* 

*सीएम योगी ने चिल्का विधानसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी पृथ्वीराज हरिचंदन के लिए भी मांगा वोट* 

*आरोपः नौकरशाहों से घिरी है ओड़िशा की नवीन पटनायक सरकार*

*कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले पर सीएम योगी ने जताया आभार* 

*ओड़िशा में लैंड-सैंड, कैटल और फॉरेस्ट माफिया पर चलेगा यूपी जैसा बुलडोजरः योगी* 

*पुरी की भूमि से आध्यात्मिक रूप से जुड़े गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ* 

*पुरी, 23 मई* उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को ओड़िशा के चुनावी दौरे पर रहे। उनकी पहली रैली पुरी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व लोकसभा प्रत्याशी उम्मीदवार डॉ. संबित पात्रा और चिल्का विधानसभा से उम्मीदवार पृथ्वीराज हरिचंदन के लिए हुई। सीएम ने पुरी के लोगों को अयोध्या दर्शन के लिए आमंत्रित भी किया। 


*ओड़िशा में लैंड-सैंड, कैटल और फॉरेस्ट माफिया पर चलेगा यूपी का बुलडोजर* 

सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सम्मान, सुरक्षा, विकास, गरीब कल्याण और विरासत का संरक्षण है। एक तरफ अयोध्या में 500 वर्ष का इंतजार समाप्त होकर राम मंदिर बन गया है। अयोध्या पुरी में प्रभु राम के समय की चमकती हुई अयोध्या दिखाई देगी। वहां गुलामी के सारे ढांचे हट गए हैं। कोई गुलामी की बात नहीं कर सकता, वहां जयश्रीराम के नारे लगते हैं तो दूसरी तरफ नवीन पटनायक सरकार के संरक्षण में भगवान जगन्नाथ पुरी के मुख्य खजाने की चाबी ही गुम हो गई। यह लोग भगवान के खजाने में डकैती डाल रहे हैं। मां भगवती के श्रीचरणों में प्रार्थना करता हूं कि हमें इतनी ताकत मिले कि डबल इंजन सरकार लाकर ओड़िशा के अंदर लैंड माफिया, सैंड माफिया, कैटल माफिया और फॉरेस्ट माफिया पर यूपी जैसा बुलडोजर चला सकें। 


*यह मोदी का भारत है, छेड़ता नहीं लेकिन छेड़ने वाले को छेड़ता भी नहीं है* 

सीएम योगी ने कहा कि जब सरकार भाजपा की बनती है और नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व मिलता है तो देश में परिवर्तन आता है। आतंकवाद-नक्सलवाद नियंत्रित हुआ है। यह मोदी का नया भारत है, किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन छेड़ने वाले छेड़ता नहीं है। यहां विकास तेजी से हो रहा है। आज टू-लेन, फोरलेन बन रहे हैं। मीटर गेज की नहीं, वंदे भारत, नमो भारत, अमृत भारत के रूप में बुलेट स्पीड से चलने वाली विश्वस्तरीय ट्रेन की सुविधा दी जा रही है।   


*पाकिस्तान का राग अलापने वालों को योगी का दो टूक* 

सीएम ने कहा कि देश में 80 करोड़ लोगों को चार वर्ष से फ्री राशन मिल रहा है और अगले पांच वर्ष तक मिलेगा, लेकिन ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार फ्री राशन की सुविधा को भी अपने नाम से भुनाने का कार्य करती है। नवीन पटनायक सरकार आयुष्मान भारत की सुविधा लागू नहीं होने देना चाहती है। मोदी सरकार सबका साथ-सबका विकास की भावनाओं के साथ विकास योजनाएं लागू हो रही हैं, लेकिन आज भी देश में ऐसे कुछ लोग हैं, जो रहते-खाते भारत का हैं और गाते पाकिस्तान का हैं। वे पाकिस्तान का राग अलापते हुए भारत के दुश्मनों का महिमा मंडन करते हैं। ऐसे लोगों पर बिफरे योगी ने कहा कि वे भारत पर बोझ न बनें, वे पाकिस्तान ही चले जाएं, जहां 23 करोड़ की आबादी एक किलो आटा, गेहूं के लिए तड़प रही है।  


*तंजः बीजद लड़ रही 21 सीट पर और सपना देख रही सरकार बनाने का* 

सीएम योगी ने कहा कि अब तक 12 राज्यों में दौरा किया हूं, हर जगह से यही आवाज आ रही है कि फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार-400 पार। वे यहां की 21 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए यह नारा सुनते ही बीजू जनता दल के नेताओं को चक्कर आने लगता है। यह लोग केंद्र में सरकार नहीं बना पाएंगे। इन्हें जिताकर कोई फायदा नहीं, इसलिए जनता ही बीजद को जवाब देती है कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। पूरे देश में जश्न है, क्योंकि पांच सदी के बाद प्रभु राम ने अपना जन्मदिन अयोध्या में मनाया और होली भी खेली। नया भारत विरासत और विकास की यात्रा लेकर चल रहा है। 


*नौकरशाहों से घिरी है बीजद सरकार*

सीएम ने आरोप लगाया कि बीजू जनता दल नौकरशाहों से घिरी सरकार है। जब नौकरशाही सरकार को घेरती है तो वह तानाशाही को जन्म देती है। जनता से उसका कोई वास्ता नहीं होता है। वहां भ्रष्टाचार पनपता है, गरीब के हक पर डकैती पड़ती है। लैंड और सैंड माफिया के आगे प्रशासनिक तंत्र विफल हो जाता है। किसी नौकरशाह को इतनी स्वतंत्रता नहीं देना चाहिए कि वह सत्ता का संचालन करने लग जाए। सत्ता का संचालन संसदीय लोकतंत्र में जनता की ओर से चुने गए जनप्रतिनिधि के ही माध्यम से होना चाहिए। यही सही लोकतंत्र का प्रतीक है। एक ओर यहां की सरकार उड़िया परंपरा व संस्कृति का मखौल उड़ा रही है, वहीं दूसरी ओर इंडी गठबंधन देश में जनविरोधी कार्य कर रही है। 


*कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले पर सीएम योगी ने जताया आभार* 

सीएम ने कोलकाता हाईकोर्ट का आभार जताया। बोले कि तृणमूल सरकार ने 2010 से लगातार मुस्लिमों को ओबीसी जाति में जबरन शामिल कर ओबीसी आरक्षण में घुसपैठ करने का षडयंत्र किया था। कोलकाता हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस सरकार के सभी फैसले को पलट दिया और कहा कि भारत के अंदर धर्म के अंदर आरक्षण नहीं हो सकता। इस पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का मंतव्य ही आखिरी है। हमें संविधान की भावना का पालन करना चाहिए। धार्मिक आधार पर आरक्षण संविधान की मूल भावना के विपरीत है। भारतीय मूल के पिछड़ी, अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों को ही आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। 


*इंडी गठबंधन के घटक दलों का आचरण भारत विरोधी* 

सीएम ने कहा कि कांग्रेस, बीजद, तृणमूल कांग्रेस व इंडी गठबंधन से जुड़े दल तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पर चढ़ गए हैं। यह कहीं स्वामी लक्ष्मणानंद के हत्यारों को संरक्षण देते हैं तो कहीं पिछड़ी, अनुसूचित जाति व जनजाति के आरक्षण पर घुसपैठ करना चाहते हैं। इन दलों के गठबंधन का आचरण भारत विरोधी है। इनकी नीतियां अराजकता, भ्रष्टाचार, मतांतरण, आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली है। इनका घोषणा पत्र मुस्लिम लीग का लगता है। यह लोग विरासत टैक्स की वकालत करते हैं। 


*लहर अब सुनामी बन चुकी है* 

सीएम योगी ने कहा कि भाजपा की लहर सुनामी बन चुकी है। चार जून को अबकी बार 400 पार का लक्ष्य पूरा होगा। संबित पात्रा की विजय से जगन्नाथ पुरी की कायाकल्प ऐसी ही होगी, जैसी अयोध्या व काशी का हुआ है। जब डबल इंजन की सरकार काम करती है तो विकास बुलेट स्पीड से आगे बढ़ता है। संबित पात्रा भारत की सुरक्षा, सम्मान, विकास, गरीब कल्याण के साथ प्रभावी ढंग से अपनी बातें रखते हैं। 


*आध्यात्मिक भूमि को प्रणाम कर आमजन से जुड़े गोरक्षपीठाधीश्वर* 

गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुरी से आध्यात्मिक रूप से जुड़े। उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा की कृपा भूमि को प्रणाम किया। बोले कि महाप्रभु जगन्नाथ और महाभगवती के इस आंगन, शहीदों की क्रांति धरा पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की धरा अयोध्या और लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण की पावन मथुरा से आया हूं। पुरी सनातन धर्मावलंबियों के लिए पावन नगरी है। जगन्नाथ पुरी सप्तपुरियों में से एक है। भगवान आदि शंकराचार्य ने जो चार पीठ स्थापित किए हैं, उसमें से एक पुरी है। पुरी के बिना भारत की सनातन परंपरा की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। 


जनसभा में छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, चिल्का के पूर्व विधायक विभूति भूषण हरिचंदन, लोकसभा संयोजक शंकर परिवा, जिलाध्यक्ष डॉ. देबेंद्रनाथ टीराय, विधानसभा प्रभारी विकास पटनायक, विधानसभा संयोजक दुष्यंत हरिचंदन, अमरेंद्र राणा सिंह आदि मौजूद रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe