Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

इटावा/जसवंतनगर:पंचकल्याणक महा महोत्सव के लिए आचार्य श्री 108 आदित्य सागर महाराज का हुआ भव्य मंगल प्रवेश


सम्बाददाता:एमएस वर्मा (6397329270)

द्वार-द्वार रंगोली बनाकर आरती उताकर किया गया भव्य स्वागत
_____________

जसवंतनगर/इटावा
शुक्रवार आज नगर में परम् पूज्य आचार्य श्री 108 आदित्य सागर महाराज क्षुल्लक श्री105 सिद्ध सागर महाराज का पंचकल्याणक महा महोत्सव के लिए नगर आगमन हुआ,नगर आगमन पर सैकड़ो की संख्या में गुरु भक्त बस स्टैंड चौराहे पर गुरुदेव की आने की प्रतीक्षा में पहिले से ही पहुँचे हुए थे।

मुख्य चौराहे पर
पंचकल्याणक महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने पाद प्रक्षालन कर आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया
नगर आगमन पर पालिका चैयरमेन सत्यनारायण संखबार ,ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर,राहुल गुप्ता, विनोद यादव, हेमू शाक्य, मोहित यादव,शान्तनु पुरवार ने गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया इसी क्रम में जैन समाज अध्यक्ष राजेश जैन ने श्री फल भेंट कर नगर प्रवेश के निवेदन के साथ आगवानी की
आपको बता दे जसवंतनगर पंचकल्याणक के लिए आचार्य श्री ने दिल्ली चातुर्मास उपरांत जसवंतनगर के लिए विहार किया इस उत्तर भारत की शीत लहर में निरंतर विहार करते हुए शुक्रवार आज सेमरा से होते हुए जसवंतनगर पहुँचे हुए थे
नगर आगमन पर ढोल की थाप और बैंड के मधुर भजन पर गुरु भक्त जमकर थिरके द्वार-द्वार महिलाओं ने रंगोली बनाकर गुरुदेव की आरती की नवयुवक जयकारे लगाते हुई आगे बढ़ रहे थे कपकपाती ठंड को कोसो दूर छोड़कर युवकों का उत्साह जबरदस्त रहा
 पंसारी बाजार से जैन मुहल्ला होडिंग ओर तोरण द्वार से पटा हुआ दिखा और महिलाएं भक्त गीत से ओतप्रोत होकर चल रही थी।
समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद समर्पण शाखा एव भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के तत्वावधान व समिति के सदस्यों ने आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
नगर में 28 जनवरी से 1 फरवरी महावीर वाटिका में संपन्न होने वाले पंचकल्याणक में क्रमशः गर्भ कल्याणक,जन्म कल्याण,तप कल्याणक,ज्ञान और मोक्ष कल्याणक सम्पन्न होगा। इस महोत्सव में इटावा जिले के अलावा 300 किलोमीटर तक के जैन जैनेतर हजारों श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहेगा।
इस अवसर पर पंचकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष अनुपम जैन,उपाध्यक्ष अंकुर जैन,महामंत्री राजकमल जैन,मंत्री आशीष जैन,कोषाध्यक्ष एकांश जैन,अंकित जैन,मनोज जैन ,चेतन जैन,संगठन प्रमुख प्रखर जैन, सम्यक जैन,कार्यक्रम संयोजक ,रोहित जैन,विवेक जैन अतुल जैन बजाज,सचिन जैन,विनीत जैन,नीरज जैन फडडू,सौरभ जैन,मोहित जैन,नितिन जैन,आराध्य जैन व जैन समाज जैन बाजार/लुधपुरा समाज के लोगो द्वारा बड़ी तादाद मे गुरुदेव की आगवानी की।
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe