Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़

 *कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़*

ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS 

*समिट बिल्डिंग के 11वें तल पर संचालित फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का पुलिस ने किया खुलासा।*


*कार्रवाई के दौरान कुल 119 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।*


*100 लैपटॉप, 178 कॉलिंग मोबाइल फोन, अन्य डिजिटल उपकरण, महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद।*


*अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर ऐप के माध्यम से लोगों को साइबर ठगी का बनाया जाता था शिकार।*


*ऑपरेशन मैनेजर ललित खैराजानी एवं विक्रम सिंह परमार हिरासत में लिया गया।*


*कमिश्नरेट लखनऊ की साइबर सेल एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम की सुनियोजित कार्यवाही, नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी।*



लखनऊ। साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ श्री अमरेंद्र कुमार सेंगर के निर्देशन, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) श्रीमती अपर्णा कुमार के पर्यवेक्षण तथा पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अनिल कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं अपर पुलिस उपायुक्त, अपराध श्रीमती किरन यादव (IPS) के नेतृत्व में साइबर सेल एवं साइबर थाना, कमिश्नरेट लखनऊ की संयुक्त टीम ने समिट बिल्डिंग के 11वें तल पर संचालित फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया।

मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई कार्यवाही में कुल 119 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कॉल सेंटर के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर ऐप के माध्यम, तकनीकी धोखाधड़ी एवं विभिन्न प्रलोभनों के जरिए साइबर ठगी का शिकार बनाया जा रहा था। यह कॉल सेंटर मुख्य रूप से रात्रि में संचालित होता था तथा समिट बिल्डिंग के 11वें तल पर दो कार्यालयों से इसका संचालन किया जा रहा था।

*बरामदगी :*

100 लैपटॉप

178 कॉलिंग मोबाइल फोन

अन्य डिजिटल उपकरण, महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद।


बरामद समस्त डिजिटल उपकरणों एवं दस्तावेजों को कब्जे में लेकर उनकी तकनीकी एवं फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है, जिससे साइबर अपराध के नेटवर्क, पीड़ितों, कॉलिंग मॉड्यूल एवं वित्तीय लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए जा सकें।

प्रारंभिक जांच में कॉल सेंटर का संचालन "Solaris Solution" के नाम से किया जाना प्रकाश में आया है।

*हिरासत में लिए गए प्रमुख व्यक्ति :*

ललित खैराजानी पुत्र अशोक कुमार नारायणदास खैराजानी, निवासी अहमदाबाद (गुजरात), हाल पता- गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ (ऑपरेशन मैनेजर)

विक्रम सिंह परमार पुत्र मानसिंह जी परमार, निवासी अहमदाबाद (गुजरात), हाल पता- गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ (ऑपरेशन मैनेजर)

दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ एवं डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर इस संगठित अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

*कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा बरामद कॉलिंग डेटा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विस्तृत विश्लेषण कराया जा रहा है। साइबर अपराध से जुड़े अन्य सहयोगियों, वित्तीय लाभार्थियों एवं नेटवर्क के सदस्यों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।*

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe