एक बार फिर खाखी हुआ दागदार महिला की आंख फोड़ने का लगा आरोप, जाँच का दिया हुक्म l
जुबैर अंसारी स्पेशल क्रोस्पोंडेंट ऑफ बिहार की खास रिपोर्ट l
मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड अंतर्गत भेजा थाना क्षेत्र के खुजोरी गांव में सोमवार देर रात पुलिस कार्रवाई के दौरान एक महिला की आंख में गंभीर चोट लगने का मामला सामने आया है। परिवार ने 112 डायल की पुलिस टीम पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है।परिजनों के मुताबिक, सोमवार देर रात भेजा थाना की 112 नंबर की गाड़ी खुजोरी गांव पहुंची थी। आरोप है कि दरवाजा देर से खोलने पर पुलिस पदाधिकारी हरेंद्र कुमार और टीम ने महिला से अभद्र व्यवहार किया। इसी दौरान महिला की आंख में गंभीर चोट लग गई। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
भेजा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा, _"मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। यदि जांच में कोई भी पुलिस पदाधिकारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"_घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला से मारपीट की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की है। ग्रामीणों ने दोषी पुलिसकर्मियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घायल महिला का बयान दर्ज कर मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मधुबनी पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच करने के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को जांच का आदेश करने के लिए कहा गया
