Etawah News: जसवंतनगर में पुलिस ने अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS
जसवंतनगर/इटावा: थाना जसवंतनगर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम जसोहन मोड़ पर चेकिंग के दौरान इन्द्रपाल पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम जसोहन, थाना जसवंतनगर, इटावा उम्र करीब 25 वर्ष को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से 51 अदद नाजायज शराब के क्वार्टर बरामद हुए।इस बरामदगी के आधार पर थाना जसवंतनगर में आबकारी अधिनियम के तहत विभिन्न सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष कमल भाटी, थाना जसवंतनगर ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
