लोकेशन आलोट जिला ब्यूरो सुनील चोपड़ा
क्षेत्र की बालिकाओं ने बनाया जिले में स्थान
आलोट माध्यमिक शिक्षा मंडल के कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही कई विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे हैं कहते हैं की प्रतिभा और मेहनत किसी पहचान की मोहताज नहीं होती है इस कहावत को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खजूरी देवड़ा के दो छात्राओं ने चरितार्थ किया है ,![]() |
| लक्ष्मी राठौर |
विद्यालय के प्रचार जाकिर हुसैन मेव ने बताएं कि कक्षा 12वीं की छात्रा लक्ष्मी पिता गणपत राठौड़ ने कला संकाय में 94,% अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है
इसी प्रकार कक्षा 12वीं की छात्रा वर्षा पिता घनश्याम बैरागी में विज्ञान संकाय में 94.4% अंक प्राप्त कर जिले में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है शासन की योजना के तहत एक बालिका वर्षा बैरागी को स्कूटी और लैपटॉप दिया जाएगा
![]() |
| वर्षा बैरागी |
पीएम श्री हाई स्कूल मोरिया का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष 95.5 प्रतिशत रहा, जो विद्यालय के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
![]() |
| फोटो, पल्लवी सिसोदिया |
प्रभारी प्राचार्य अर्पित जैन ने बताया कि उत्कृष्ट परिणाम का श्रेय विद्यार्थियों के निरंतर प्रयास, शिक्षकों की मेहनत एवं मार्गदर्शन को जाता है। इसी प्रकार श्री राजेश्वरी पब्लिक स्कूल धरोला की छात्रा पल्लवी सिसोदिया कक्षा 12वीं में 91.6% अंक अर्जित कर आलोट शहर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।



