Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फर्रुखाबाद: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर साधा निशाना,फर्रुखाबाद दौरे पर बोले, निजी स्कूल भाजपा के साथ मिलकर मनमानी कर रहे

 रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद 

    9452755077


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर साधा निशाना,फर्रुखाबाद दौरे पर बोले, निजी स्कूल भाजपा के साथ मिलकर मनमानी कर रहे

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय फर्रुखाबाद के दौरे पर रहे। उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। राय ने आरोप लगाया कि मनमानी करने वाले निजी स्कूल भाजपा के साथ खड़े हैं, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने महंगाई और पुलिस कार्रवाई को लेकर भी सरकार को घेरा।भोजपुर विधानसभा के अल्लाहगंज में अर्चना राठौर के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। हालांकि, शहर फर्रुखाबाद में 50 कार्यकर्ता भी नहीं जुड़ पाए।अजय राय ने कहा कि निजी स्कूल अपनी मनमानी कर रहे हैं और भाजपा सरकार उनका साथ दे रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है। महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे लोग अपने बच्चों की फीस तक जमा नहीं कर पा रहे हैं। डीजल-पेट्रोल भी महंगा मिल रहा है।अपने दौरे के दौरान, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शुभम तिवारी की मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। 

उन्होंने बताया कि पूर्व की सरकारों में जब उन्हें रासुका के तहत केंद्रीय जेल में बंद किया गया था, तब शुभम तिवारी ने उनकी बहुत मदद की थी। उन्होंने पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुपमा वर्मा के पिता और भाई के निधन पर भी उनके घर जाकर शोक व्यक्त किया।राय ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लखनऊ दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि दरोगा भर्ती को लेकर विरोध करने वाले लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नहीं चाहती कि उसके पास शिकायतें पहुंचें। शंकराचार्य के मसले पर अजय राय ने कहा कि वे पूजनीय हैं और गौमाता की आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें प्रताड़ित कर रही है।

 उन्होंने इसे शंकराचार्य का अपमान बताया।मीडिया द्वारा प्रदेश में आपसी फूट और कार्यकर्ताओं के कार्यक्रमों से बचने के सवाल पर अजय राय ने बात टाल दी और कहा कि सभी काम कर रहे हैं। अब देखना होगा कि 2027 के चुनाव में कांग्रेस फर्रुखाबाद में कितनी खरी उतरती है।इस दौरान पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, प्रकाश प्रधान, जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी, डॉ. अरुण अग्निहोत्री, अर्चना राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज गंगवार, वसीम जमा खान, शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा, पूर्व शहर अध्यक्ष जीशान कुरैशी, इमरान अंसारी आदि उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe