HEADLINE
निर्माण मजदूरों का पंजाब भर में प्रदर्शन — पेंशन कटौती और लेबर नीतियों के खिलाफ जोरदार धरना
संवाददाता दीपक कुमार, कैमरामैन भूपिंदर वालिया,
TTN24, संगरूर (पंजाब)।
पंजाब के संगरूर में कंस्ट्रक्शन वर्कर यूनियन एटक के आह्वान पर सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय के बाहर निर्माण मजदूरों ने विशाल धरना प्रदर्शन किया। मजदूरों ने पेंशन कटौती और लेबर नीतियों में किए गए बदलावों का विरोध जताया।धरने के दौरान मजदूरों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार से तुरंत समाधान की मांग की। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
अब सवाल यह है कि क्या सरकार मजदूरों की मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी, या फिर आंदोलन और तेज होगा?
फिलहाल मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया है।
कैमरामैन भूपिंदर वालिया के साथ, दीपक कुमार,
TTN24, संगरूर (पंजाब)।
.jpg)