Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: मंडलायुक्त ने किलकारी क्रेच का फीता काटकर किया शुभारंभ, चॉकलेट पाकर मुस्कुराते नजर आए बच्चे, मंडलायुक्त मैडम को बोला थैंक्यू

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी 


मंडलायुक्त ने किलकारी क्रेच का फीता काटकर किया शुभारंभ

बच्चों के बचपन को अच्छे से संवारा व संवेदनशीलता के साथ की जाए देखभाल


चॉकलेट पाकर मुस्कुराते नजर आए बच्चे, मंडलायुक्त मैडम को बोला थैंक्यू

फतेहपुर, मंडलायुक्त प्रयागराज मंडल प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित किलकारी क्रेच का फीता काटकर शुभारंभ किया। साथ ही परिसर का स्थलीय जायजा लिया। किलकारी क्रेच में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के बच्चों के देखभाल व खेलने के लिए बनाया गया है। जिससे अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य करने के साथ ही उनके बच्चों का सही तरीके से देखभाल हो सकेगी। किलकारी क्रेच में मौजूद बच्चों को मंडलायुक्त ने बच्चों को दुलारते हुए चॉकलेट दी और कहा कि बच्चों के बचपन को अच्छे से संवारा जाय और उनकी देखभाल भी संवेदनशीलता के साथ की जाये। बच्चे भी चॉकलेट पाकर मुस्कुराते नजर आए, बच्चे अपनी जुबानी में मंडलायुक्त मैडम को थैंक्यू बोला। मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट परिसर में ही राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के दृष्टिगत बनाए गए आकांक्षा हाट का अवलोकन किया और कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने का यह एक अच्छा माध्यम है, जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कुछ उत्पाद स्वयं निर्मित करती है कि बिक्री की जाती है, जिससे महिलाओं की आमदनी बढ़ती है और महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही है। इस अवसर पर उपायुक्त स्वतः रोजगार ने स्वयं सहायता समूह को कि महिलाओं द्वारा उत्पादों की निर्मित टोकरी दी, जिसकी उन्होंने भूरि-भूरि प्रशंसा की और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर विशेष जोर दिया।

 इस अवसर पर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, अपर आयुक्त प्रयागराज मंडल प्रयागराज जयजीत कौर होरा, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe