*लोकेशन संभल वहजोई*
*जिला ब्यूरो चीफ जगतपाल सिंह की खास रिपोर्ट*
*सम्भल ( बहजोई) 17 फरवरी 2026*
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु व्यापार बंधु समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक के अन्तर्गत सर्वप्रथम उपायुक्त जीएसटी लोकेन्द्र कुमार द्वारा प्रमुख ऐजेंडा बिन्दुओं के विषय में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।
बैठक के अन्तर्गत सर्वप्रथम पीएम विश्वकर्मा योजना के कुल आवेदन, आवेदन की संस्तुति, अनुमोदित आवेदन के विषय में जानकारी प्राप्त की गयी एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान को लेकर चर्चा की एवं लक्ष्य के विषय में जानकारी प्राप्त की तथा प्रगति कम पाये जाने पर एलडीएम को कठोर चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। सर्वाधिक लंबित आवेदनों वाले 5 बैंकों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी आवेदन किसी भी रुप में 7 दिन से ज्यादा ना रुके।
बिजली कटौती के बिन्दु पर समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने टैरिफ चेंज तथा सीएफसी सम्भल में ट्रिपिंग अधिक होने पर आस पास की जगह पर छापेमारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह ( जीबीसी) 5.0 के आयोजन के संबंध में चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि लक्ष्य पूर्ण कराया जाए। अक्रूर जी इन्फ्रा डवलेपर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा नर्मदेश्वर धाम चंदौसी में विद्युतीकरण किया जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई एवं विद्युत विभागीय स्तर पर लंबित होने के कारण समस्त संबंधित अधिशासी अभियंता विद्युत को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।निवेश मित्र पोर्टल पर समय सीमा के बाद लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि अगली बार लाभार्थी भी बैठक में उपस्थित रहें।
बैठक के अंतर्गत उद्योग बंधु के सदस्यों की समस्याओं को सुना गया चंदौसी के उद्योग बंधु मनु शिखर शर्मा के द्वारा अवगत कराया गया कि विद्युत विभाग द्वारा खाली प्लाटों पर लोड का आकलन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि इस प्रकरण की जांच अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा की जाए। उद्योग बंधु कमल कौशल वार्ष्णेय द्वारा गंगा एक्सप्रेस के नजदीक इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में छोटे व्यवसायियों को छोटे प्लाट आवंटित कराने की बात रखी। जिलाधिकारी ने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके उपरांत व्यापार बंधु की बैठक का आयोजन किया गया व्यापार बंधु के अंतर्गत चंदौसी स्टेशन रोड पर ठेले वालों के कारण अतिक्रमण की समस्याओं को रखा गया जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को कठोर चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।
नाले नालियों की तली झाड़ साफ सफाई को लेकर भी जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि नाले नालियों की तली झाड साफ सफाई सुनिश्चित करें तथा बैठक में अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बहजोई को कठोर चेतावनी जारी करने का निर्देश दिए।
चंदौसी में ई रिक्शा से लगने वाले जाम को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि चौराहों से 30 मीटर तक ई रिक्शा ना खड़े हों यह सुनिश्चित किया जाए तथा जाम से निजात के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि चंदौसी में 2 वर्ष पहले वनवे की जो योजना चलाई गई थी उसको पुनः लागू करवाने की कार्यवाही की जाए।
अतिक्रमण को लेकर भी जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि दुकान नाली से पीछे रहे इसको देखें तथा प्लास्टिक पॉलिथीन रोकने के लिए एक अभियान चलाने को लेकर भी निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि अगली उद्योग बंधु व्यापार बंधु की बैठक में आर एम रोडवेज या उनके प्रतिनिधि सम्मिलित रहें। चंदौसी में अगर किसी विभाग का जर्जर भवन है तो वह संबंधित विभाग को उससे अवगत कराएं।पुरुष आयोग एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर भी चर्चा की गई एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, उपायुक्त जीएसटी लोकेंद्र कुमार एवं सहायक प्रबंधक उद्योग संदीप कुमार, उद्योग बंधु कमल कौशल वार्ष्णेय, ताहिर सलामी मनु शिखर शर्मा एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष शाह अलम मंसूरी तथा जिला अध्यक्ष सागर गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष दीपक वार्ष्णेय तथा नाजिम सैफी उपस्थित रहे।


