हरदोई बिलग्राम परचून दुकानदार ने दबंगो पर समान फेंकने का लगाया आरोप।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
बिलग्राम हरदोई। बाजार में हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। वीडियो में युवक और महिलाएं एक दुकान पर हंगामा करते और सामान फेंकते नजर आ रहे हैं, जिससे बाजार में चर्चा का माहौल बना हुआ है। दुकानदार सौरभ गुप्ता ने आरोप लगाया कि वह रोज की तरह अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी बीच शाम लगभग छै, बजे कुछ युवक वहां पहुंचे और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मुझे धमकाने लगे। थोड़ी देर बाद कुछ युवक एवं कुछ महिलाएं और लड़कियाँ एक साथ दोबारा आ गई मुझे गाली-गलौज करने लगी। उक्त सभी लोग दुकानदार पर दुकान से नीचे उतरने को कहा । जब दुकानदार ने नीचे उतरने से इनकार किया तो महिलाओं और लड़कियों ने मिलकर दुकान का रखा सामान नीचे फेंकने लगी पीड़ित ने जब मना किया तो गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। वहीं पड़ोस के लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।जिसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया। पीड़ित ने बिलग्राम थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र मिलते ही पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
