Slug:–फर्रुखाबाद में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ
रिपोर्ट सौरभ दीक्षित फर्रुखाबाद
एंकर:–राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की पहल पर आज फर्रुखाबाद में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में फर्रुखाबाद लोकसभा से सांसद मुकेश राजपूत ने लोहिया जिला अस्पताल में पहुंचकर लाइव प्रसारण देखा और अपने जनपद में वैक्सीनेशन को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।और सांसद मुकेश राजपूत द्वारा बताया गया कि इस वैक्सीन को 9 से 14 वर्ष की बेटियों को लगाया जाएगा जो आगे आने वाले समय में भविष्य में सर्वाइकल कैंसर ना होइस अवसर पर लोहिया अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जगमोहन शर्मा, फीमेल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक धीर सिंह, जनपद के वरिष्ठ सर्जन रोहित तिवारी, लोहिया अस्पताल के NRC इंचार्ज डॉ. विवेक सक्सेना सहित सभी स्टाफ मौजूद रहे।सांसद ने कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों से कहा कि वैक्सीनेशन अभियान को हर वर्ग तक पहुँचाना जरूरी है ताकि महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखा जा सके।
वाइट:–सांसद मुकेश राजपूत

