Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

संभल बहजोई: सेफर इंटरनेट डे: *जिलाधिकारी* के मार्गदर्शन में कार्यशाला का आयोजन

 लोकेशन संभल बहजोई 


जिला ब्यूरो चीफ जगतपाल सिंह 


सेफर इंटरनेट डे: *जिलाधिकारी* के मार्गदर्शन में कार्यशाला का आयोजन

सम्भल। कलेक्ट्रेट सभागार में 'सेफर इंटरनेट डे' के अवसर पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभात मिश्रा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एन .आई.सी. ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया। 

कार्यशाला में विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा की गयी। जहाँ AI शिक्षा और कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक है, वहीं इसके जरिए फैल रहे डीपफेक विडियो और डेटा प्राइवेसी जैसे खतरों से सावधान रहने की भी आवश्यकता है,। किसी भी AI टूल का उपयोग करते समय अपनी व्यक्तिगत और संवेदनशील जानकारी साझा न करें।

वित्तीय सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करते समय हमेशा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट और सुरक्षित नेटवर्क का ही प्रयोग करें, सार्वजनिक वाई-फाई से वित्तीय लेनदेन करने से बचें और अपने पासवर्ड व पिन को समय-समय पर बदलते रहें। कार्यशाला में एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के लिए शपथ दिलाई गयी तथा सेफर इंटरनेट डे 2026 के वेबसाइट www.staysafeonline.in पर उपलब्ध विडियो का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। 
सभी को जागरूक किया गया की किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें न ही किसी सूचना/विडियो को बिना सत्यापित किए सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड करे और साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

 कार्यशाला में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, डी पी आर ओ, डी आर एम , नेटवर्क इंजीनियर एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सहित अन्य विभागीय अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe