ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
सुरत जिलेकी मांडवी नगरपालिकाने स्वच्छभारत अभियान का नमूना पेश किया।
मांडवी नगरपालिका ने तापी नदी के नौका घाट की सफाई की, स्वच्छ मांडवी का संदेश दिया।स्थित मांडवी तापी नदी के नौका घाट पर पानी में कूड़ा, पौधे और फूलों की मालाएं पड़ी होने की सूचना नगरपालिका को मिली।
आज पर्यावरण संरक्षण के लिए अग्निशमन विभाग ने मांडवी में तापी नदी के किनारे एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया।मांडवी नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन दल के संयुक्त प्रयासों से नदी किनारे जमा कूड़ा हटाकर सफाई का काम किया गया। नदी किनारे जमा कूड़ा, जिसमें कमल के फूल, पौधे, प्लास्टिक और अन्य कचरा शामिल था, को हटाकर घाट को साफ किया गया
इस सफाई अभियान से आमलोगो में खुदकी जिम्मेवारी गांव,नगर, शहर को स्वच्छ बनाने का प्रेरणा कार्य आम नागरिकों के लिए स्वच्छता अभियान का एक उदाहरण सुरत जिलेके मांडवी नाव घाटकी सफाई प्रस्तुत करता है।
