दीपक कुमार / भूपिंदर वालिया, संगरूर (पंजाब)
खबर पंजाब के संगरूर जिले से है। यहां ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिला प्रशासनिक परिसर के समक्ष प्रदर्शन आयोजित किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा पारित चार लेबर कोड, बिजली संशोधन बिल 2025, बीज बिल और भारत-अमेरिका कर मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में अपनी मांगें रखीं। उन्होंने मनरेगा को बहाल करने की भी मांग की।इस दौरान पीआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल और उनकी गिरफ्तारी का मुद्दा भी उठाया गया। बाद में प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर्मचारियों को रिहा कर दिया गया।
विभिन्न किसान और मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखते हुए सरकार से संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की अपील की। वहीं प्रशासन की ओर से कानून व्यवस्था बनाए रखने की बात कही गई है।
कैमरामैन के साथ, दीपक कुमार / भूपिंदर वालिया, संगरूर।

