Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

छिंदवाड़ा: भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल ने छिंदवाड़ा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे द्वारा जारी समाचार पर दिया तीखा जवाब

 मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा से मनीष इंगोले की रिपोर्ट


*भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल ने छिंदवाड़ा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे द्वारा जारी समाचार पर दिया तीखा जवाब*


*भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल का पलटवार: किसानों के नाम पर श्रेय लेने की राजनीति बंद करे कांग्रेस*

छिंदवाड़ा। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल ने छिंदवाड़ा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे द्वारा जारी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ से जुड़े प्रकाशित समाचार पर तीखा जवाब देते हुए कहा है कि किसानों के नाम पर भ्रम फैलाने और निजी कंपनियों के कार्यों का राजनीतिक श्रेय लेने की कोशिश दुर्भाग्यपूर्ण है।


भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल  ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने, आधुनिक तकनीक, डिजिटल प्लेटफॉर्म और बाजार उपलब्ध कराने का सबसे बड़ा काम भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने किया है। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं – पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड विस्तार और ई-नाम पोर्टल ने देशभर के किसानों को सीधा लाभ पहुंचाया है।

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश का किसान कर्ज, बिजली संकट और अव्यवस्था से जूझता रहा। 2018 में की गई कर्जमाफी की घोषणा आज भी अधूरी है, जिससे हजारों किसान बैंक डिफॉल्टर बने। कांग्रेस सरकार ने किसानों को केवल आश्वासन दिया, जबकि भाजपा सरकार ने जमीन पर काम किया।


श्री पटेल ने स्पष्ट किया कि यदि किसी निजी संस्था ने किसानों के हित में कार्य किया है तो उसका स्वागत है, लेकिन उसे किसी एक परिवार की उपलब्धि बताना राजनीतिक स्वार्थ है। आईटीसी जैसी कंपनियां देशभर में कार्य कर रही हैं, यह किसी व्यक्ति विशेष की देन नहीं बल्कि नीतिगत वातावरण और कृषि सुधारों का परिणाम है।


श्री पटेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता चुनाव नजदीक आते ही किसानों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा सरकार ने समर्थन मूल्य में रिकॉर्ड वृद्धि, खाद-बीज की उपलब्धता और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से किसानों की आय बढ़ाने का ठोस कार्य किया है।


भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल ने कांग्रेस नेताओं से अपील की है कि वे किसानों के नाम पर राजनीतिक लाभ लेने के बजाय वास्तविक मुद्दों पर चर्चा करें और विकास कार्यों में सहयोग करें।


धन्यवाद ।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe