Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

नर से नारायण तक की यात्रा भी स्वयं पुरुषोत्तम राम ही है: आचार्य श्री पुरुषोत्तम दास त्यागी जी महाराज

 

नर से नारायण तक की यात्रा भी स्वयं पुरुषोत्तम राम ही है: आचार्य श्री पुरुषोत्तम दास त्यागी जी महाराज


संपर्क सूत्र:-6396372583,


गुजरात प्रदेश

🙏🙏🌹🌹🌹🙏🙏🌹🌹

         "सादर जय सियाराम"

     🌹"आध्यात्मिक यात्रा"🌹

"रामों विग्रहवान धर्म: रामो ज्ञानं परं तप: ।

रामो ब्रह्मभिधानो‌ऽसो रामेणेव हिं लोक:।।"

 चेतना के अनुरूप अगर देख जाय तो राम नाम के चार अर्थ है 

अर्थात : समस्त संसार में जो चलायमान बन के व्याप्त है ।

वहीं पुरुषोत्तम राम है ।

जो कण-कण में रमे हुए हैं‌ ।

पेड़ , पर्वत , नदी , आकाश , देह और प्राण इनमें प्रवाहित होने वाली ऊर्जा स्वयं पुरुषोत्तम राम भी है ।

इसीलिए आप उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भी कहते हैं ।

पुरुषोत्तम भी कहते हैं ।

क्योंकि प्रकृति तब तक अपनी मर्यादा त्याग नहीं करती , जब तक अनिवार्य न हों और आपको जब भी प्रकृति ने अपने मर्यादा का त्याग किया है ।

तब परिणाम विनाशकारी ही रही है ।

पुरुषोत्तम राम ही जन्म हैं ।

पुरुषोत्तम राम ही मृत्यु है ।

पुरुषोत्तम राम ही मन है और

पुरुषोत्तम राम ही माया है ।

माया का त्याग करों पुरुषोत्तम राम का दूसरा अर्थ ज्ञानं परं तप:

अर्थात जो ज्ञान माया से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है वो

पुरुषोत्तम राम ही है ।

पुरुषोत्तम राम ही परम तप है ।

और मन द्वारा की गई साधना भी पुरुषोत्तम राम ही है , पुरुषोत्तम राम ही योग है , पुरुषोत्तम राम ही ध्यान है , नर से नारायण तक की यात्रा भी स्वयं पुरुषोत्तम राम ही है ।

पुरुषोत्तम राम ही तो नारायण है 

पुरुषोत्तम राम का तीसरा अर्थ ,

ब्रह्म विधान पुरुषोत्तम राम ही ब्रह्म है , पुरुषोत्तम राम ही परमात्मा है ।

जिससे हर जीव मुक्ति उपरांत

विलीन होने का कामना करता है 

पुरुषोत्तम राम से ही जीव की यात्रा आरंभ करता है ,

और पुरुषोत्तम राम में ही पूर्ण होती हैं ।

"राम: विग्रहवान धर्म:"

पुरुषोत्तम राम परम रचयिता हैं ।

और रचनाकार को प्रकृति रचना करती हैं ।

और जो रच गया है ,उसका अंत भी तय है ।

रचना और विनाश का ये क्रम निरंतर चलता आया है ।

और चलता ही रहेगा , और यही धर्म है ।

और धर्म ही स्वयं पुरुषोत्तम श्रीराम हैं ।

आपका मार्गदर्शक आपके पूज्य गुरुदेव ,

[आचार्य श्री पुरुषोत्तम दास त्यागी जी महाराज]

संपर्क सूत्र:-6396372583,

गुजरात प्रदेश

🙏🙏🌹🌹🌹🙏🙏🌹🌹

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe