*लोकेशन संभल रजपुरा
जिला ब्यूरो चीफ जगतपाल सिंह की खास रिपोर्ट
*उत्तर प्रदेश का बेटा,कनाडा यूनिवर्सिटी में बनाया शैक्षणिक कीर्तिमान,*
धामपुर शुगर मिल के ई.डी. सुभाष पांडे का धेवता (नाती ) और डी.एस.एम शुगर मिल रजपुरा.(सम्भल ) के उप महाप्रबंधक राजन कुमार दीक्षित और उर्विजा दीक्षित उप प्रधानाचार्या का बेटा उज्जवल दीक्षित ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है और उन्होंने कनाडा की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान से कंप्यूटर साइंस में उपाधि (डिग्री )प्राप्त कर2024 -2025 की प्रतिष्ठित डी ऑनर्स (टॉप 5 )की लिस्ट में अपना स्थान अर्जित किया है कनाडा यूनिवर्सिटी में टॉप फाइव लिस्ट में नाम आना बहुत बड़ी उपलब्धि है
उज्जवल की कड़ी मेहनत, निष्ठा और प्रतिभा से पूरा परिवार, डीएसएम परिवार व कॉलेज गर्व कर रहा है ।
वर्तमान में उज्जवल का चयन सास्काचेवन (कनाडा) के हेल्थ विभाग में डिजिटल हेल्थ एनालिटिक्स मॉडलिंग एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पद पर अच्छे पैकेज पर हुआ है।
उज्जवल के उज्जवल भविष्य की बहुत-बहुत शुभकामनाएं सभी ने दी है,

