लोकेशन आलोट
संवाददाता डॉ सुनील चोपड़ा
पुलिस ने अवैध पिस्टल व 8 जिंदा राउण्ड सहित दो आरोपी को किया गिरफ्तार
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना आलोट पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर थाना आलोट पुलिस टीम द्वारा जीवनगढ़ रोड, महादेव मंदिर के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान जावरा की ओर से आ रही सफेद रंग की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (क्रमांक एम पी 43 जेड एल 2994) पर सवार दो व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ मे शादाब पिता शहजाद खाँ मेव उम्र 25 वर्ष निवासी खेडाखेड़ी नयापुरा थाना जावरा जिला रतलाम तथा जगदीश पिता अमरनाथ कालबेलिया उम्र 26 वर्ष निवासी खेडाखेड़ी नयापुरा थाना जावरा, जिला रतलाम के रूप में पहचान हुई।
विधिवत पंचानामा कार्यवाही के दौरान आरोपी शादाब की तलाशी लेने पर उसके पेंट के पीछे कमर (अंट) से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई। पिस्टल के मैगजीन की जांच करने पर उसमें से 8 जिंदा राउण्ड मिले।
दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर जप्ती की कार्रवाई की गई। वापसी पर थाना में अपराध क्रमांक 78/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी शादाब ने उक्त पिस्टल एवं राउण्ड उज्जैन निवासी एजाज पिता उस्मान मेव से खरीदना बताया है। आरोपी एजाज की तलाश जारी है एवं प्रकरण में विवेचना प्रचलित है।
कार्यवाही में थाना प्रभारी मुनेन्द्र गौतम, उप निरीक्षक प्रमोद राठौर, आरक्षक अभिनन्दन, दीपक, अंकित काला, बाबूलाल, विश्वेन्द्र का सराहनीय योगदान रहा।
