मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा से मनीष इंगोले की रिपोर्ट
सांसद विवेक बंटी साहू के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल में आज लगेेगा विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर
सांसद की पहल पर 745 मोतियाबिंद मरीजों के देवजी नेत्रालय जबलपुर में हुये थे निःशुल्क ऑपरेशन
छिन्दवाड़ा। छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के मोतियाबिंद मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उपलब्ध कराने के लिए छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय में 20 फरवरी को सांसद विवेक बंटी साहू के निर्देशन और मार्गदर्शन में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ छिंदवाड़ा के द्वारा विशाल नेत्र शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें आंखों की सब प्रकार की जांच और मोतियाबिंद के ऑपरेशन निःशुल्क किए जाएंगे। मोतियाबिंद के ऑपरेशन मेडिकल काॅलेज छिन्दवाड़ा की नेत्ररोेग विशेषज्ञ डाॅ. भारती बदलानी एवं टीम द्वारा किए जाएंगे। मोतियाबिंद के ऑपरेशन के पश्चात सभी मरीजों को दवाएं तथा चश्मे भी निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे।उल्लेखनीय है कि चिकित्सा सुविधाओं को अपनी प्राथमिकताओं में रखते हुए सांसद बंटी विवेक साहू पिछले दो वर्षों से छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करके हजारों मरीजों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचा रहे है। सांसद श्री साहू की पहल पर पिछले दिनों आयोजित हुए 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के दौरान मिले 745 मोतियाबिंद के मरीजों का देवजी नेत्रालय जबलपुर में निःशुल्क ऑपरेशन कराया गया।
सांसद बंटी विवेक साहू एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डाॅ. कृष्ण हरजानी ने छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा की जनता से इस शिविर का लाभ लेने की अपील की है।20 फरवरी दिन शुक्रवार को आयोजित होेने वाले इस विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का स्थान गेट नंबर 1 अनगढ़ हनुमान मंदिर के बाजू से जिला अस्पताल छिन्दवाड़ा में रखा गया है। शिविर का समय 20 फरवरी को सुबह 11बजे से रहेगा। अधिक जानकारी के लिए 9202701001 पर संपर्क किया जा सकता है।
