Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फर्रुखाबाद: दावत से लौट रहे परिवार के साथ दर्दनाक हादसा, ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की टक्कर में 5 वर्षीय मासूम की मौत

 फर्रुखाबाद ब्रेकिंग: दावत से लौट रहे परिवार के साथ दर्दनाक हादसा, ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की टक्कर में 5 वर्षीय मासूम की मौत।

रिपोर्ट सौरभ दीक्षित फर्रुखाबाद

* चाचूपुर के पास इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर हुआ भीषण एक्सीडेंट

 * ससुराल से दावत खाकर वापस लौट रहा था परिवार।

 * हादसे में नाना-नानी समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल।


जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब दावत से लौट रहे एक परिवार का ई-रिक्शा दुर्घटना का शिकार हो गया। चाचूपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली और ई-रिक्शा की भीषण टक्कर में पांच वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके नाना-नानी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दावत से लौटते समय हुआ हादसा।


जानकारी के मुताबिक, अमृतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुर दत्त के रहने वाले देवी सहाय अपनी पत्नी शरणवन देवी, भाई रामनिवास और अपने 5 वर्षीय नाती आशीष (पुत्र पिंटू राजपूत) के साथ पट्टी भरखा स्थित अपनी ससुराल गए थे। वहां दावत खाने के बाद पूरा परिवार ई-रिक्शा से वापस अपने गांव लौट रहा था।


ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर।


वापसी के दौरान जब उनका ई-रिक्शा चाचूपुर के पास पहुंचा, तभी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


अस्पताल में मासूम को मृत घोषित किया गया।


राहगीरों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद 5 वर्षीय आशीष को मृत घोषित कर दिया।


पुलिस कार्रवाई।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है!

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe