Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

ठाकुरगंगटी: नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत वोटिंग प्रतिशत गोड्डा नगर परिषद, गोड्डा का वोटिंग प्रतिशत 64.13% एवं महागामा नगर पंचायत का वोटिंग प्रतिशत 70.45% रहा

 नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत वोटिंग प्रतिशत गोड्डा नगर परिषद, गोड्डा का वोटिंग प्रतिशत 64.13% एवं महागामा नगर पंचायत का वोटिंग प्रतिशत 70.45% रहा


थाना ठाकुरगंगटी 


राजकुमार किशोर

नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के अंतर्गत आज दिनांक 23.02.2026 को गोड्डा नगर परिषद एवं महागामा नगर पंचायत क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। 


निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं सुरक्षा व्यवस्था, मतदान कर्मियों की उपस्थिति तथा मतदाताओं की कतार व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की गई थी, जिससे मतदान प्रक्रिया निर्बाध रूप से संपन्न हो सके। प्रशासन द्वारा सतत निगरानी रखी गई तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई।मतदान केंद्रों पर दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। रैंप, व्हीलचेयर, पेयजल शौचालय एवं छाया की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।

स्वयंसेवकों की सहायता से दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं को प्राथमिकता के आधार पर मतदान कराने की व्यवस्था की गई, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह देखा गया। महिला, युवा एवं प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय रही। जिला प्रशासन द्वारा पूर्व से ही मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया था, जिसका सकारात्मक प्रभाव मतदान प्रतिशत में परिलक्षित हुआ। 


जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदाताओं, मतदान कर्मियों सुरक्षा बलों एवं संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से निर्वाचन प्रक्रिया सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त मतदान कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।निर्वाचन से संबंधित आगे की प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपादित की जाएगी।


निरीक्षण के दौरान उपविकास आयुक्त, गोड्डा श्री दीपक कुमार दूबे,अपर समाहर्ता , गोड्डा श्रीमती प्रेमलता मुर्मू,अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा श्री बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा श्री आलोक वरण केसरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद जिला भू- अर्जन पदाधिकारी रितेश जयसवाल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश पूर्णेन्दु, जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी अभय कुमार झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी गोड्डा दयानंद जयसवाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी महागामा सोनाराम हांसदा एवं अंचलाधिकारी महागामा खगेन महतो सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe