Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

संगरूर पुलिस ने गुत्थीदार हत्या की गुत्थी सुलझाई; 1 आरोपी गिरफ्तार

 संवादाता दीपक कुमार 

कैमरामैन भूपिंदर वालिया 

ये खबर संगरूर,पंजाब से आ रही है 

संगरूर पुलिस ने गुत्थीदार हत्या की गुत्थी सुलझाई; 1 आरोपी गिरफ्तार

संगरूर, 26 फरवरी:

एस.एस.पी. संगरूर सरताज सिंह चहल (आई.पी.एस.) ने जानकारी देते हुए बताया कि संगरूर पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना खनौरी क्षेत्र में करीब ढाई महीने पहले हुई हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।


एस.एस.पी. ने बताया कि दिनांक 25 नवंबर 2025 को कृष्ण सिंह पुत्र प्रीथी सिंह निवासी रामगढ़ गुज्जरां, थाना खनौरी की गांव के खेत में बनी पानी की खेले (टंकी/खाल) में से लाश बरामद हुई थी। उस समय उसकी मृत्यु प्राकृतिक एवं अचानक पानी में डूबने से प्रतीत होने के कारण उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था।


करीब डेढ़ महीने बाद टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा एक बीमा पॉलिसी डाक के माध्यम से मृतक के घर पहुंची, जो मृतक कृष्ण के नाम पर थी और दिनांक 19 नवंबर 2025 को करवाई गई थी। उसमें नामिनी के रूप में सोनू का नाम दर्ज था तथा पहली किस्त भी जमा करवाई गई थी।


कुछ समय बाद हीरो फाइनेंस कंपनी, भवानीगढ़ के कर्मचारी मृतक के घर पहुंचे और बताया कि कृष्ण ने उनके पास से एक स्कॉर्पियो गाड़ी पर लोन लिया हुआ है, जिसकी किश्त अभी तक जमा नहीं करवाई गई। इस लोन पर भी कृष्ण के नाम बीमा करवाया गया था, जिसमें नामिनी सोनू ही था। यह लोन सोनू पुत्र मदन लाल और उसके दोस्त गुरप्रीत सिंह उर्फ सोनी पुत्र सहेला राम निवासी रामगढ़ गुज्जरां, थाना खनौरी द्वारा हमसफरा (सह-आवेदक) बनकर करवाया गया था।


इस पर मृतक कृष्ण की मौत को संदिग्ध मानते हुए मुकदमा नंबर 18 दिनांक 22.02.2026 धारा 103, 3(5) बीएनएस थाना खनौरी के तहत सोनू और गुरप्रीत सिंह उर्फ सोनी निवासी रामगढ़ गुज्जरां के खिलाफ दर्ज कर जांच शुरू की गई।


मामले की गहन जांच हेतु श्री देविंदर अत्तरी, कप्तान पुलिस (इन्वेस्टिगेशन) संगरूर के नेतृत्व में श्री दलजीत सिंह विरक, उप कप्तान पुलिस (डिटेक्टिव) संगरूर तथा श्री जसकरण सिंह, उप कप्तान पुलिस सब डिवीजन मूनक की निगरानी में इंस्पेक्टर संदीप सिंह (इंचार्ज सीआईए संगरूर) और थाना प्रभारी बाबू सिंह की टीमों ने तकनीकी आधार पर जांच की।


जांच के दौरान 22 फरवरी 2026 को आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ में सोनू ने स्वीकार किया कि कृष्ण अविवाहित था और शराब पीने का आदी था। सोनू और उसके दोस्त गुरप्रीत सिंह उर्फ सोनी ने साजिश के तहत 01.08.2025 को यस बैंक टोहाना में कृष्ण के नाम खाता खुलवाया। इसके बाद उन्होंने एचआर-27-जी-8794 नंबर की एक पुरानी स्कॉर्पियो खरीदी, जिस पर हीरो फिनकॉर्प लिमिटेड से कृष्ण के नाम पर 8,12,538 रुपये का लोन लिया गया तथा उस लोन पर एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड से बीमा करवाया गया, जिसमें नामिनी स्वयं सोनू बना।


इसके बाद 19.11.2025 को टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से 15 लाख रुपये का बीमा भी कृष्ण के नाम पर करवाया गया, जिसकी सालाना किश्त 1,35,223 रुपये सोनू ने स्वयं जमा की और उसमें भी वह स्वयं नामिनी बना।


आरोपी ने कबूल किया कि 24.11.2025 की शाम वह और उसका दोस्त गुरप्रीत सिंह उर्फ सोनी, कृष्ण को मोटर पर बैठाकर ले गए। तीनों ने पहले शराब पी और जब कृष्ण नशे में हो गया तो दोनों ने उसे पानी की खेले में मुंह दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।


आरोपी सोनू का रिमांड लेकर आगे पूछताछ की जा रही है और मामले में अन्य महत्वपूर्ण खुलासों की संभावना है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe