Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झाडी बाबा तपनौर में महाशिवरात्रि पर 13 वां विशाल शिव भोलेनाथ का जागरण हुआ संपन्न

 झाडी बाबा तपनौर में महाशिवरात्रि पर 13 वां विशाल शिव भोलेनाथ का जागरण हुआ संपन्न


चन्दगीराम मिश्रा

हरदोई यूपी

मल्लावां (हरदोई)। क्षेत्र के तपनौर स्थित झाड़ी बाबा प्रांगण मे रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 13 वां विशाल भोलेनाथ का जागरण भक्ति भाव और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद कुमार त्रिपाठी पूर्व एमएलसी उन्नाव द्वारा झाड़ी बाबा का पूजन अर्चन करने के पश्चात बाबा भोलेनाथ के दरबार का पूजन किया। यह कार्यक्रम का आयोजन जय भोले युवा कमेटी तपनौर द्वारा किया गया जिसमें एसडी ग्रुप के संस्थापक एवं गौ गीता गंगा रक्षा मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्यामू द्विवेदी ने सभी अतिथियों का स्वागत कर बाबा भोलेनाथ की प्रतिमा को सप्रेम भेंट किया।

झाड़ी बाबा पर महाशिवरात्रि जागरण में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देर रात तक उपस्थित रहकर भोलेनाथ के भजनों का आनंद लिया। रविवार सायं 7 बजे से प्रारंभ हुए जागरण में सर्वप्रथम गणेश भगवान की आरती प्रस्तुतिकी गई जिसे देखकर भक्त ताली बजाते हुए थिरकने लगे।

 कलाकारों ने शिव भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां की । पूरा परिसर ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

कमेटी में मुख्य रूप से अध्यक्ष भगवानदीन राठौर, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार (डीके) व कमेटी के अन्य पदाधिकारी सक्रिय रहे।

आयोजक श्यामू द्विवेदी ने सभी आगंतुक श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि अरविंद त्रिपाठी पूर्व एमएलसी श्रीमती अंजू बाला अपराजित सांसद सतीश वर्मा पूर्व विधायक अभय शंकर शुक्ला वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सिंह भाजपा नेता राजेश पाठक भाजपा नेता,रवि वर्मा सदस्य जिला पंचायत, मास्टर पंकज वर्मा पूर्व सदस्य जिल पंचायत, मास्टर गुड्डू सिंह गौरा, शिवाकांत दीक्षित अधिवक्ता, आशीष दीक्षित पूर्व प्रधान नेवादा, समाजसेवी विशाल जायसवाल, बीके मिश्रा गौ गीता गंगा रक्षा मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अधिवक्ता दिल्ली, रमेश चंद्र पांडेय राज्जन लाल किशोर त्रिपाठी नीतू बाजपेई अनंत राम दीक्षित राज शर्मा अनुज अवस्थी अवधेश सिंह विनीत सिंह रवि नादान रमेश वर्मा चंद एडवोकेट, रामदास वर्मा पूर्व सभासद मुकेश गुप्ता, एवं मीडिया कर्मी स्टाफ सहित काफी संख्या में दर्शक एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe