ब्यूरो शेख शमीम जामताड़ा
पेसा कानून लागू होने से जामताड़ा में उत्सव का माहौल झामुमो की ऐतिहासिक रैली और भव्य विजय जुलूस आदिवासी स्वशासन को बताया नई दिशा और संघर्ष की जीत
जामताड़ा पेसा कानून लागू होने और झारखंड कैबिनेट से पारित होने के बाद जामताड़ा जिले में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला इस ऐतिहासिक फैसले के स्वागत में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से विशाल रैली और भव्य विजय जुलूस का आयोजन किया गया जिसमें जिले भर से भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता नेता और आम लोग शामिल हुए यह आयोजन आदिवासी समाज के अधिकारों और स्वशासन की दिशा में एक बड़े जनआंदोलन के रूप में सामने आयादुमका रोड स्थित झामुमो पार्टी कार्यालय से शुरू हुई रैली का नेतृत्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने किया रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पेसा कानून के समर्थन में नारे लगाए और इसे आदिवासी समाज के लंबे संघर्ष की ऐतिहासिक जीत बताया
रैली और विजय जुलूस के दौरान भगवान बिरसा मुंडा और सिद्धो कान्हो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके बलिदान व संघर्ष को याद किया गया सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल ने कहा कि पेसा कानून लागू होने से अनुसूचित क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासियों को वास्तविक अर्थों में स्वशासन का अधिकार मिलेगा ग्राम सभा पहले से अधिक सशक्त होगी और जल जंगल जमीन सहित प्राकृतिक संसाधनों पर स्थानीय लोगों का नियंत्रण मजबूत होगा
अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सागीर खान ने कहा कि लंबे समय तक भाजपा की सरकार रहने के बावजूद पेसा कानून लागू नहीं किया गया हेमंत सोरेन सरकार ने इसे लागू कर आदिवासी समाज गरीब और वंचित वर्ग के हित में ऐतिहासिक और साहसिक कदम उठाया है
भव्य विजय जुलूस में ढोल नगाड़ों की गूंज पारंपरिक वेशभूषा और गगनभेदी नारों के बीच पूरा जामताड़ा शहर आदिवासी अस्मिता और अधिकारों के रंग में रंग गया इस अवसर पर झामुमो जामताड़ा जिला अध्यक्ष के साथ नाला प्रखंड अध्यक्ष उज्जवल भट्टाचार्य फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो कुंडहित प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव कुतुबुद्दीन खान मोनिरुद्दीन खान और सफीक अंसारी झामुमो नेता वासुदेव हसदा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे जिले के हर प्रखंड से आए अध्यक्षों सचिवों और कार्यकर्ताओं की एकजुट भागीदारी ने इस आयोजन को ऐतिहासिक सफलता दिलाई
सभा को संबोधित करते हुए झामुमो जामताड़ा जिला सचिव परेश यादव ने कहा कि पेसा कानून आदिवासी समाज के हक सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई में मील का पत्थर साबित होगा झामुमो ने हमेशा आदिवासी हितों को प्राथमिकता दी है और यह कानून उसी प्रतिबद्धता का परिणाम है उन्होंने कहा कि जामताड़ा की एकजुटता ने यह साबित कर दिया है कि आदिवासी अधिकारों के सवाल पर पूरा जिला एक स्वर में खड़ा है
रैली और विजय जुलूस में युवा नेता प्रदीप मंडल समेत कई नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दी और कहा कि पेसा कानून झारखंड के आदिवासी समाज को आत्मनिर्भर सशक्त और मजबूत बनाने की दिशा में ऐतिहासिक बदलाव लाएगा पेसा कानून को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं और आम जनता में खासा उत्साह विश्वास और उम्मीद स्पष्ट रूप से देखी गई।
