Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

भोपाल: मध्यप्रदेश पुलिस ने चोरी और लूट के मामलों में हासिल की बड़ी सफलता, माह अक्टूबर में ₹12 करोड़ की चोरी की संपत्ति बरामद

 मध्यप्रदेश पुलिस ने चोरी और लूट के मामलों में हासिल की बड़ी सफलता, माह अक्टूबर में ₹12 करोड़ की चोरी की संपत्ति बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 

भोपाल, 17 अक्टूबर 2025। मध्यप्रदेश पुलिस ने अक्टूबर माह में अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पूरे राज्य में चोरी, लूट और अन्य गंभीर अपराधों पर सतत निगरानी और प्रभावी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ₹12 करोड़ 55 लाख 16 हजार मूल्य की चोरी गई संपत्ति बरामद की है। बरामद सामग्री में सोना, चांदी, नगदी, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य बहुमूल्य वस्तुएँ शामिल हैं।


यह उपलब्धि पुलिस बल की सतत मेहनत, तकनीकी दक्षता, सटीक सूचना-संग्रह और जनता के सहयोग का परिणाम है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में की गई कार्रवाइयों में कई महत्वपूर्ण सफलताएँ दर्ज की गई हैं। ग्वालियर पुलिस ने ₹5 करोड़ 70 लाख, भोपाल पुलिस ने ₹5 करोड़ 04 लाख, इंदौर पुलिस ने ₹36 लाख और सीहोर पुलिस ने ₹35 लाख मूल्य की चोरी गई संपत्ति बरामद की। इन मामलों में आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालयीन कार्यवाही प्रारंभ की जा चुकी है।


पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस ने अपराधों पर नियंत्रण और चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए आधुनिक तकनीकी साधनों, इंटेलिजेंस आधारित निगरानी और त्वरित रिस्पॉन्स प्रणाली का प्रभावी उपयोग किया है। उन्होंने कहा, “हमारे पुलिसकर्मी हर परिस्थिति में तत्पर रहते हैं। चोरी, लूट या अन्य गंभीर अपराधों के मामलों में सटीक सूचना, तेजी से कार्रवाई और साक्ष्य-आधारित निगरानी से अपराधियों को किसी भी समय पकड़ना संभव हो पाया है। यह सफलता हमारी पेशेवर निष्ठा, सतत प्रशिक्षण और जनता के सहयोग का परिणाम है।”


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार मध्य प्रदेश पुलिस ने अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नवीन तकनीकों और सटीक (सख्त) कार्रवाई पर ज़ोर देते हुए कई पहल की हैं।

मध्यप्रदेश पुलिस की यह कार्यशैली यह दर्शाती है कि राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत करने में पुलिस का समर्पण और प्रतिबद्धता लगातार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। पुलिस बल द्वारा अपनाई गई रणनीति — जिसमें डेटा आधारित निगरानी, त्वरित कार्रवाई, आधुनिक तकनीकी साधन और सटीक इंटेलिजेंस शामिल हैं — ने चोरी, लूट और अन्य गंभीर अपराधों में उल्लेखनीय परिणाम दिए हैं।


 

पुलिस महानिदेशक ने यह भी कहा कि अपराध नियंत्रण केवल पुलिस का कर्तव्य नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का जिम्मेदारी भी है। नागरिकों के सहयोग और सतर्कता से ही सुरक्षित, शांतिपूर्ण और अपराधमुक्त मध्यप्रदेश का निर्माण संभव है।


प्रदेश पुलिस की यह उपलब्धि स्पष्ट संदेश देती है कि मध्यप्रदेश में पुलिस न केवल अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई कर रही है, बल्कि जनता के विश्वास और सुरक्षा की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। पुलिस की सतत तत्परता और निर्णायक कार्रवाई ने राज्य में कानून-व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं।



Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe