ब्यूरो रिपोर्ट
*सपा राज में किसानों को मिली थी लाठियां और गोलियां, योगी सरकार में मिल रहा सम्मान: कृषि मंत्री*
*अखिलेश यादव पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का करारा प्रहार**टीपू सुल्तान अखिलेश यादव अगर कभी खेत में गए होते तो प्रदेश के अन्नदाता किसानों का दर्द समझ पाते: कृषि मंत्री*
*सपा का राज किसानों के लिए दु:स्वप्न, योगी का राज अन्नदाताओं का स्वर्णकाल: शाही*
*कहा: अखिलेश राज में भूख से मौत को नहीं भूले हैं किसान, सपा ने दिया था धोखा, योगी सरकार दे रही है सहारा*
*बुंदेलखंड में 80% किसान कर्ज़ में डूबे थे, आज घरौनी योजना से जमीन और हर घर पानी की सुविधा मिल रही है*
*सपा का किसान प्रेम सिर्फ पोस्टरों पर था, भाजपा सरकार ने धरातल पर दिया सम्मान और समृद्धि*
*2012-17 में किसान त्रस्त था, 2025 में किसान खुशहाल और समृद्ध है*
*लखनऊ, 20 अगस्त।* अखिलेश यादव के पर योगी सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जाके पाँव न फटे बिवाई, सो क्या जाने पीर पराई...टीपू सुल्तान अखिलेश यादव अगर कभी खेत में गए होते तो प्रदेश के अन्नदाता किसानों का दर्द समझ पाते।
*खोली सपा राज की सच्चाई*
सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अखिलेश यादव भूल गए होंगे कि उनके राज में किसानों की जमीनों पर कब्जा होता था, खाद और बिजली के लिए किसानों को लाठियां और गोलियां मिलती थीं। 2016 में बांदा के नत्थू की भूख से हुई मौत सपा सरकार की संवेदनहीनता की गवाही देती है।
*बुंदेलखंड का दर्द*
कृषि मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव के कार्यकाल में बुंदेलखंड सबसे भयावह हालात से गुजरा। 2015-16 तक किसानों पर 8.62 अरब का कर्ज था, 80% से ज्यादा किसान कर्ज़ में डूबे थे, 75 में से 50 जिले सूखे की चपेट में थे, और नौ करोड़ लोग प्रभावित थे।
*योगी राज में बदलाव*
उन्होंने कहा कि आज योगी सरकार किसानों को जमीन का पट्टा, घरौनी योजना से मकान का अधिकार और हर घर पानी-हर खेत पानी की सुविधा दे रही है। अब कोई गरीब भूख से मरने को मजबूर नहीं है क्योंकि मुफ्त राशन हर गरीब तक पहुँच रहा है।
*कर्ज़ माफी और रिकॉर्ड उत्पादन*
उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अब तक 86 लाख किसानों का 36 हज़ार करोड़ का कर्ज़ माफ किया है। प्रदेश में खाद्यान उत्पादन 737 लाख मीट्रिक टन तक पहुँच चुका है, जो सपा राज से 200 लाख मीट्रिक टन ज्यादा है।
*कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई*
कृषि मंत्री बोले कि सपा के समय यूरिया की कालाबाजारी चरम पर थी, जबकि योगी सरकार POS मशीन के जरिए पारदर्शी व्यवस्था चला रही है। अब तक 1196 फुटकर विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त, 132 थोक विक्रेताओं को नोटिस और 93 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
*सिर्फ वोटों के लिए आंसू बहाते है अखिलेश*
सूर्य प्रताप शाही ने कहा—अखिलेश यादव किसानों के लिए नहीं, सिर्फ वोटों के लिए आंसू बहाते हैं। सपा की राजनीति यूरिया की कालाबाजारी जैसी है—ऊपर से चमकदार, भीतर से खोखली। किसान अब उनके छलावे में नहीं आएगा।