Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

जसवंतनगर/ इटावा: जसवंतनगर में किसान की बेटी का उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन, बैंड बाजों से बेटी का किया स्वागत, पिता ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की

Etawah News: जसवंतनगर में किसान की बेटी का उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन, बैंड बाजों से बेटी का किया स्वागत, पिता ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की 

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार

जसवंतनगर/ इटावा: क्षेत्र के गांव जैनपुर नागर में किसान की बेटी का संजू जाटव का 60 हजार पुलिस भर्ती में सफल चयन हो गया घर के परिजनों तथा गाँव वालों में खुशी की लहर दौड़ गई इस अवसर पर फूल माला पहनाकर ढोल बैंडबाजों के साथ स्वागत किया।

विकासखंड जसवंतनगर तहसील की अंतर्गत ग्राम पंचायत जैनपुर नागर में देश आजादी के बाद पहली बार किसी गरीब परिवार की युवती ने पुलिस भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल की है। युवती को रविवार को नियुक्ति पत्र मिला। यह भर्ती 60,244 पदों के लिए की गई थी।


नियुक्ति पत्र मिलने के बाद पूरे गांव में खुशी का माहौल है। संजू जाटव की सफलता से गांव के अन्य युवाओं व युवतियों को प्रेरणा मिल रही है। गांव के लोगों को उम्मीद है कि भविष्य में और युवा व युवतियाँ भी मेहनत कर सरकारी नौकरियां हासिल करेंगे।

संजू जाटव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव से प्राप्त की है। उसके बाद बारहवीं हिन्दू विद्यालय जसवंत नगर से सम्पन्न की। लेकिन लगातार मेहनत करतीं रही। संजू का सपना था कि वह अपने मेहनत से नौकरी पाना चाहती थी जो आज पूरी हो गई संजू के पिता रामवीर एक किसान है जो मेहनत मजदूरी करके अपनी पुत्री को पढ़ाते रहे। रामवीर के तीन संताने है संजू दो भाइयों में सबसे छोटी इकलौती बहन है। बेटी संजू के लगन और कड़ी मेहनत पुलिस में नौकरी लगने से परिजनों में खुशी का माहौल है।


इस अवसर पर परिजनों ने सबको मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe