Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

जौनपुर: जमीनी विवाद में हुई मारपीट 55 वर्षीय वृद्ध की मौत, एसडीएम सदर व सीओ ने पहुँच समझा बुझाकर शव कब्जे में लिया

 जमीनी विवाद में हुई मारपीट 55 वर्षीय वृद्ध की मौत, एसडीएम सदर व सीओ ने पहुँच समझा बुझाकर शव कब्जे में लिया 

 एचएल यादव (जौनपुर) 

जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के गढ़ासेनी गांव में मंगलवार की शाम सात बजे जमीनी विवाद को लेकर विपक्षियों ने वृद्ध की लात घूसों से पिटाई कर दी जिससे वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर फोर्स के साथ पहुँचे थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर मौके पर पहुँचे उपजिलाधिकारी सदर संतबीर सिंह एवं क्षेत्राधिकारी परमानन्द कुशवाहा ने परिजनों को समझा बुझाकर शव को कब्जे में ले लिया। मारपीट की घटना में मृत कवलधारी सरोज के पुत्र राकेश सरोज व आकाश सरोज ने बताया कि वर्ष 2023 नौ अक्टूबर को पथरगड्डी हुई थी परन्तु विपक्षी उसे उखाड़ कर फेंक दिए। बीते 10 जून को भी विपक्षी बनवाये गए ईंट के ऊपर पतरे को तोड़ दिए मना करने पर मारपीट किये जिसका बीडीओ भी वायरल हुआ। राकेश ने बताया कि शाम को अचानक विपक्षियों ने लाठी डंडा लेकर दौड़ा लिए हम लोग घर छोड़कर भाग गए परन्तु उक्त लोग वृद्ध पिता कवलधारी को घर में लात घूसों से पिटाई कर दी जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद जुटी भीड़ शव को उठाने न देने पर अड़ी रही। घटना के बाद पत्नी आशा व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने आरोपीयों के घर की कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया है जबकि पुरूष मौके से फरार हो गए।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe