Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

कैथल: राष्ट्र की मजबूती एवं सशक्त समाज के लिए पत्रकार की अहम भूमिका-राजेश शांडिल्यविश्व संवाद केंद्र की ओर से देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ पत्रकार सम्मान समारोह

 राष्ट्र की मजबूती एवं सशक्त समाज के लिए पत्रकार की अहम भूमिका-राजेश शांडिल्यविश्व संवाद केंद्र की ओर से देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ पत्रकार सम्मान समारोह

मोहित गुलाटी

कैथल, 15 मई : वीरवार को विश्व संवाद केंद्र की ओर से आदि पत्रकार देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में पंजाबी वेल्फेयर सभा कार्यालय में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मनाई गई। जिसमें जिले के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता सुमित गर्ग ने भाग लिया। वहीं मुख्य वक्ता के तौर पर हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार एवं विश्व संवाद केंद्र के संपादक राजेश शांडिल्य ने मौजूदा दौर में पत्रकारों की चुनौतीपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी नसीब सिंह सैनी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान नारद की के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया। मुख्य वक्ता राजेश शांडिल्य ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देवर्षि नारद सृष्टि के पहले पत्रकार थे। चाहे देवता हों या दानव, वे जो बात कहते थे, उसका असली मकसद जनहित होता था। उन्होंने सूचनाओं को कभी तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत नहीं किया। देश जब गुलामी की जंजीरों में था, उस समय हमारे इतिहास को विकृत करने का प्रयास किया गया। जिसमें नारद जी के व्यक्तित्व को हास्यास्पद दिखाते हुए प्रस्तुत किया गया। जबकि वे हमारे लिए आदरणीय हैं और हिंदी का जो पहला अखबार निकला था, उदंत मार्तंड निकला था, वह नारद जयंती पर निकला था। इसके बाद नारद जी की भूमिका को भूला दिया गया। अब विश्व संवाद केंद्र ने यह पहल शुरू की है। जिसमें राष्ट्र की मजबूती एवं सशक्त समाज के निर्माण में अहम योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मान दिया जाता है। यह हर जिले में हर साल आयोजित होता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार काफी विषम परिस्थितियों में काम करते हैं। समाज कल्याण में उनका अहम योगदान है। एक पत्रकार कार्य होता है, सरकार व जनता के बीच सेतु का कार्य करना। जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाना व सरकार की जनता तक। उन्होंने सभी पत्रकारों से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्य का ईमानदारी के साथ पालन करें और जनहित को हमेशा ध्यान में रखें। मुख्य अतिथि सुमित गर्ग ने कहा कि देवऋषि नारद लोक कल्याण के लिए सूचनाओं का आदान-प्रदान करते थे। उनकी बातों में इतनी सच्चाई होती थी कि तत्काल उनकी बातों को मान लिया जाता था। उनकी बातों की सत्यता का परीक्षण नहीं किया जाता था।  देवर्षि नारद पत्रकारिता के प्रथम पुरुष है। सभी पत्रकारों को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। चूंकि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है, इसलिए निष्पक्ष, निडर एवं लोकहित में जनता की आवाज उठाते रहना चाहिए। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में भारत सरकार के पराक्रम की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।  डीआईपीआरओ नसीब सैनी सभी पत्रकारों को देवर्षि नारद जयंती की बधाई दी और कहा कि जिला का मीडिया बहुत की सकारात्मक है। सभी साथी जहां जनता की आवाज उठाते हैं, वहीं सरकार एवं प्रशासन की ओर से जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए पात्र व्यक्ति तक योजना का लाभ दिलवाते हैं। उन्होंने सभी पत्रकार एवं सोशल मीडिया से जुड़े साथियों का धन्यवाद कि उन्होंने अभी हाल ही में भारत व पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव में सूचनाओं को सही तरीके से जनता तक पहुंचाया।कार्यक्रम के अंत में विश्व संवाद केंद्र कैथल की ओर से अतिथिगणों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्व संवाद केंद्र की ओर से पंजाबी वेलफेयर सभा के प्रधान सुभाष कथूरिया को भी सम्मानित किया गया। जिला प्रचार प्रमुख संजय रावल,अभिषेक बजरंगी, प्रो. अभिषेक गोयल, सुरेंद्र क्लासिक,  अनिल आहूजा, हरदीप रानो,   सुभाष सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe