Type Here to Get Search Results !
BREAKING

इटावा: परशुराम शोभा यात्रा को भव्य बनाने के लिए हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन

 परशुराम शोभा यात्रा को भव्य बनाने के लिए हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन

 रिपोर्ट दीपक अवस्थी (8057802581)


इटावा: नुमाइश चौराहे के पास दावत होटल में ब्राह्मण समाज महासभा द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें शहर के लगभग सभी प्रतिष्ठित लोगों ने हिस्सा लिया। 


गोष्टी आयोजन का उद्देश्य 29 अप्रैल को शहर में निकलने वाली परशुराम शोभा यात्रा को और अधिक भव्य और विशाल बनाना था।। संगठन के  संरक्षक मंडल के सदस्य प्रेम शंकर शर्मा जी डॉक्टर विनोद शर्मा जी धीरेंद्र चौबे जी श्याम चौधरी जी राजेश कुमार बाजपेई जी कमल किशोर बाजपेई जी राजेंद्र त्रिपाठी जी ने संयुक्त रूप से बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों का अभिवादन किया।।


मीडिया को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अरुण दुबे ने बताया कि इस बार की शोभायात्रा बहुत ही विशाल और भव्य होगी यात्रा में महामंडलेश्वर हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज तथा महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती की भी सहभागिता होगी। भगवान परशुराम के स्वरूप में पिलुआ महावीर के महंत श्री हरभजन दास जी रथ पर विराजमान होंगे।।। 

बैठक में यह भी फैसला लिया गया की प्रति माह यह बैठक संपन्न होगी और किसी एक 70 वर्ष से अधिक बुजुर्ग का सीनियर सिटीजन के रूप में सम्मान किया जाएगा।।। विचार गोष्ठी संपन्न होने के उपरांत सभी ने एक दूसरे को नववर्ष की मंगल कामनाएं दी।। दीपोत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ उसके उपरांत सभी ने जय श्री राम का उद्घोष करते हुए नुमाइश चौराहे तक पद संचलन किया।। 

संगठन के जिला अध्यक्ष एस के दीक्षित, युवा जिला अध्यक्ष पंडित शिवम दुबे महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम तिवारी व कार्यक्रम संयोजक पंकज चौधरी के साथ साथ  अनिल चतुर्वेदी, अवनीश दीक्षित विवेक दुबे,देवकीनंदन त्रिपाठी,के के त्रिपाठी ,अवधेश दुबे, गोविंद माधव दुबे,आकाश मिश्रा राजेश दुबे, आकाश दुबे, लव पांडे, अमित तिवारी,रोहित तिवारी, अखिलेश दुबे,आशीष शुक्ला आदि संगठन के साथी उपस्थित रहे

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe