Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

लखनऊ:राज्य पाल आनंदीबेन् पटेल ने, अनीता भटनागर की पुस्तकों का किया बिमोचन.

 



पूर्व आईएएस अधिकारी और वर्तमान में करिकुलम एरिया ग्रुप, टीडब्लूएयू, एनसीईआरटी, की सदस्या डॉ अनिता भटनागर जैन की दो बच्चों की पुस्तकों 'मिस सेहत' के हिंदी ब्रेल संस्करण और 'आवर अर्थ आवर होम' के अंग्रेजी ब्रेल संस्करण का विमोचन माननीय आनंदीबेन पटेल, राज्यपाल महोदया, उ.प्र. के द्वारा किया गया। डॉ जैन की अब तक 17 भाषाओं में बच्चों की पुस्तकें हैं। अब उनकी पांच कहानी की पुस्तकें ब्रेल में है।' मिस सेहत' भारत सरकार के 'ईट राइट' अभियान पर आधारित सचित्र कहानीयाँ हैं, जो पांच राज्यों की पृष्ठभूमि में है और कम नमक 

/चीनी, व्यायाम और स्वस्थ जीवन शैली, घर पर भोजन में मिलावट के सामान्य टेस्ट और रीयूज्ड कुकिंग ऑयल, आदि विषयों पर आधारित हैं । 'आवर अर्थ आवर होम' पर्यावरण और नैतिकता पर केंद्रित कहानीयाँ हैं, जिनमें व्यक्तिगत जीवन शैली परिवर्तन पर बल दिया गया है। राज्यपाल महोदया द्वारा दृष्टिबाधित बच्चों के लिए ब्रेल में कहानी की पुस्तकें उपलब्ध कराने के प्रयास की सराहना की और यह अपेक्षा की कि इन पुस्तकों के बृहद उपयोग के लिए इन्हें दिव्यांग बच्चों के पाठ्यक्रम में सम्मिलित कराया जाए। इस अवसर पर श्री आशु जैन, पूर्व प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर इनकम टैक्स, अनुश्री और प्रफुल्ल, सीनियर ब्रांच मैनेजर केनरा बैंक भी उपस्थित थे।


Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe