कानपुर देहात
सुरेन्द्र मिश्रा
लोक आस्था के महापर्व पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ देकर छठ पूजन की हुई शुरुआत
उपजिलाधिकारी सर्वेश सिंह ने सपरिवार सूर्य भगवान को अर्घ अर्पित कर किया पूजन
कानपुर देहात रसूलाबाद सहित जनपद में छठ पूजा की धूम धाम देखने को मिली बही उपजिलाधिकारी रसूलाबाद सर्वेश सिंह सपरिवार छठ पूजन करने के लिए लाला निवादा रजवाहा पर आस्था की दुबकी लगाते नजर आए सदियों से चली आ रही लोक आस्था के महा पर्व पर देश ही नहीं विश्व के कोने कोने में आज डाला छठ पूजा मनाया जा रहा है..छठ पूजा सनातन धर्म के पूजा में एक विशेष पर्व के रूप में मनाया जाता है...महिलाओं के द्वारा बिना अन्न जल के यह व्रत रखा जाता है.जिसमें अपने परिवार के साथ गांव और देश के साथ विश्व की शांति उन्नति तरक्की का कामना किया जाता है. वहीं इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सर्वेश कुमार सिंह बताया कि
आज की षष्ठी को नाड़ी षष्ठी अथवा स्कंदषष्ठी भी कहते हैं, इसलिए आज स्कंदषष्ठी व्रत भी है।
छठ व्रत के सायंकालीन अथवा प्रथम अर्घ्य"
षष्ठी तिथि को तैल कर्म अर्थात शरीर में तेल मालिश करना या करवाना भी वर्जित बताया गया है।
इस षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान शिव के पुत्र स्वामी कार्तिकेय जी को बताया गया है। यह षष्ठी तिथि.....
नन्दा नाम से विख्यात मानी जाती है। यह षष्ठी तिथि कार्तिक पक्ष में मध्यम फलदायीनी मानी जाती है।।
इस षष्ठी तिथि में स्वामी कार्तिकेय जी के पूजन से सभी कामनाओं की पूर्ति होती है। विशेषकर वीरता,.सम्पन्नता, शक्ति, यश कीर्ति और प्रतिष्ठा की अकल्पनीय वृद्धि होती जीवन के समस्त क्षेत्रो में सदैव ही सर्वश्रेष्ठ सफलता प्राप्त हो। ऐसी मेरी आप सभी आज के अधिष्ठात्री देवों/देवियों से हार्दिक प्रार्थना है।
इस अवसर पर ए के ओझा लोकेश कुमार चेयरमैन देवशरण रामू गुप्ता अमित पांडेय संजय मिश्रा मनोज मिश्र मुरारी कुशवाहा महेंद्र यादव पंकज सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे
