Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

हनुमानगढ़: सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने वाला गिरफ्तार, फोटो पोस्ट कर डराने की कोशिश, लोगों से अपराधियों को फॉलो नहीं करने की अपील

 हनुमानगढ़ । राजरतन पारीक । 24.07.2025.

सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने वाला गिरफ्तार, फोटो पोस्ट कर डराने की कोशिश, लोगों से अपराधियों को फॉलो नहीं करने की अपील

एंकर - खबर हनुमानगढ़ से हैं जहां पुलिस ने ऑपरेशन साइबर क्लीन के तहत सोशल मीडिया पर डमी हथियार के साथ फोटो पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सतपाल (22) 31 एसएसडब्ल्यू फतेहगढ़ खिलेरी बास का निवासी है। पुलिस ने उसे शांतिभंग के आरोप में हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई बीकानेर रेंज के आईजी और हनुमानगढ़ के एसपी हरी शंकर के निर्देश पर की गई। 


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जनेश तंवर और वृत्ताधिकारी मीनाक्षी के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी सुभाष कच्छावा की टीम ने आरोपी को पकड़ा। हनुमानगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया सेल लगातार निगरानी कर रही है। पुलिस ने जनता को सचेत किया है कि सोशल मीडिया पर गैंगस्टर और अपराधियों को फॉलो करना अपराध है। साथ ही हथियारों का प्रदर्शन कर लोगों को डराना भी कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस ने लोगों से इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है।



राजरतन पारीक 

हनुमानगढ़ - 9828214570

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe