Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

शक्तिनगर/सोनभद्र: समाचारपत्र संवेदनाओं एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान का एक प्रमुख स्त्रोत : मनोज अग्रवाल।

 संवाददाता: अरविन्द कुमार



समाचारपत्र संवेदनाओं एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान का एक प्रमुख स्त्रोत : मनोज अग्रवाल।

मीडिया वह इंजन है जो सत्य, न्याय और समानता की तलाश के साथ लोकतंत्र को आगे बढ़ाता है : मनोज अग्रवाल।

महामना मीडिया गौरव व समाजसेवी सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन।

मीडिया वह इंजन है जो सत्य, न्याय और समानता की तलाश के साथ लोकतंत्र को आगे बढ़ाता है। आज के डिजिटल युग में, तेज़ी से बदलते मीडिया परिदृश्य से उत्पन्न चुनौतियों से सफलतापूर्वक निपटने के लिये पत्रकारों को अपनी रिपोर्टिंग में सटीकता, निष्पक्षता और उत्तरदायित्व के मानकों को बनाए रखने की आवश्यकता है।


मीडिया सार्वजनिक बहस और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा के लिये मंच प्रदान करता है, जो एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिये आवश्यक है। मीडिया को नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बारे में शिक्षित करना चाहिये; उन्हें यह समझने में मदद करनी चाहिये कि सरकार कैसे कार्य करती है और नागरिक कैसे इसमें प्रभावी भागीदारी कर सकते हैं। उक्त बातें ‌ महामना मीडिया गौरव व समाजसेवी सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि एनसीएल खड़िया क्षेत्र मुख्य महाप्रबंधक मनोज अग्रवाल ने कही।

मुख्य अतिथि मनोज अग्रवाल ने आगे कहा कि समाचार-पत्र निस्संदेह संवेदनाओं एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान का एक प्रमुख स्त्रोत है। तथ्य पूर्ण खबरों के नाते समाचार-पत्र की अपनी एक अलग विशेषता है। अखबार पर प्रकाशित खबरों पर लोग आंख बंद करके भरोसा करते हैं। वे मानते हैं कि अखबार में प्रकाशित हुई हर खबर सच है। इसलिए यहाँ प्रिंट मीडियाकर्मी की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण हो जाती है।

विगत बरसों की भांति इस वर्ष भी महामना मीडिया गौरव व समाजसेवी सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को शक्तिनगर के अंबेडकर नगर में स्थित पंचायत भवन में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शोध छात्र रंजीत कुमार राय और युवा समाजसेवी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। 

समान समारोह कार्यक्रम के भव्य आयोजन में विभिन्न समाचार पत्रों के सम्मानित पत्रकार बंधुओ और समाज में जन सेवा के कार्य कर रहे समाजसेवियों का अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।

वरिष्ठ पत्रकार के सी शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में मीडिया की उपयोगिता, महत्त्व एवं भूमिका निरंतर बढ़ती जा रही है। कोई भी समाज, सरकार, वर्ग, संस्था, समूह व्यक्ति मीडिया की उपेक्षा कर आगे नहीं बढ़ सकता। आज के जीवन में मीडिया एक अपरिहार्य आवश्यकता बन गया है। अगर हम देखें कि समाज किसे कहते हैं तो यह तथ्य सामने आता है कि लोगों की भीड़ या असंबंद्घ मनुष्य को हम समाज नहीं कह सकते हैं। समाज का अर्थ होता है संबंधों का परस्पर ताना-बाना, जिसमें विवेकवान और विचारशील मनुष्यों वाले समुदायों का अस्तित्व होता है। 

वरिष्ठ पत्रकार दीपक सिंह और संजय द्विवेदी ने कहा कि मीडिया समाज के विभिन्न वर्गों के हितों का रक्षक भी होता है। वह समाज की नीति, परंपराओं, मान्यताओं तथा सभ्यता एवं संस्कृति के प्रहरी के रूप में भी भूमिका निभाता है। पूरे विश्व में घटित विभिन्न घटनाओं की जानकारी समाज के विभिन्न वर्गों को मीडिया के माध्यम से ही मिलती है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ समाजसेवी हीरा सिंह, रामनरेश वर्मा, एनसीएल खड़िया क्षेत्र के सभी स्टाफ अधिकारी, विश्वजीत सिंह, अशोक धारी, बीके राय, अमरेंद्र कुमार, श्लोकी प्रसाद मिश्रा, अयोध्या गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, श्याम पटेल, सुरेश गुप्ता, राजू ठाकुर, छठी लाल केशरवानी, अभय प्रताप सिंह, विष्णु देव प्रसाद, सच्चिदानंद सिंह, संजीव सिंह, शशांक अग्रहरि, अभिनव कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe